Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: मांझी का वायरल वीडियो क्या दे रहा है वोट चोरी का सबूत?…कांग्रेस और आरजेडी ने पूछा तीखा सवाल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मांझी का वायरल वीडियो क्या दे रहा है वोट चोरी का सबूत?…कांग्रेस और आरजेडी ने पूछा तीखा सवाल
Trending Newsसियासी

मांझी का वायरल वीडियो क्या दे रहा है वोट चोरी का सबूत?…कांग्रेस और आरजेडी ने पूछा तीखा सवाल

news desk
Last updated: December 19, 2025 3:34 pm
news desk
Share
SHARE

पटना। बिहार के चर्चित चेहरों में से एक, मांझी, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अगर वायरल वीडियो पर गौर करें तो मांझी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 2020 में 2600 वोट से हार रहे उम्मीदवार को डीएम की मदद से जीत दिला दी गई थी।

इस बार 1600 वोट से हार हुई, लेकिन हमें इसकी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने उस समय के जिलाधिकारी का भी जिक्र किया, जो वर्तमान में त्रिपुरा में तैनात हैं।

सार्वजनिक मंच से मगही भाषा में दिए गए इस बयान के बाद अब चुनावी व्यवस्था और लोकतंत्र पर बहस तेज हो गई है।बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले को संसद और सार्वजनिक मंचों पर खूब उठाया है। उन्होंने कई बार इस विषय पर सरकार को घेरा और चुनाव आयोग से सवाल किए हैं। अब मांझी के ताजा बयान के बाद राजनीति और गरमा गई है।

दूसरी ओर, जीतन राम मांझी ने वायरल हो रहे वीडियो में छेड़छाड़ होने की बात स्पष्ट रूप से कही है।

कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा “ये है वोट चोरी का सबूत। मोदी सरकार के मंत्री जीतन राम मांझी का कहना है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उनका एक कैंडिडेट बुरी तरह हार रहा था।

फिर मोदी के मंत्री ने डीएम से सेटिंग की और हारते हुए कैंडिडेट को 2,700 वोट से जितवा दिया गया। इस बार उस कैंडिडेट ने मंत्री से संपर्क नहीं किया, इसलिए वह सेटिंग नहीं कर पाए और कैंडिडेट चुनाव हार गया। जानकारी के लिए, डीएम ही चुनाव आयोग के अधिकारी होते हैं।

इस बयान से साफ है कि नरेंद्र मोदी, बीजेपी और इनके सहयोगी दल ‘वोट चोरी’ करके चुनाव जीत रहे हैं। ये लोग चुनाव आयोग के साथ सेटिंग करके लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।”

इस वायरल वीडियो के मामले को लेकर बिहार की सियासत में घमासान देखने को मिल रहा है। अब जीतन राम मांझी को इस मामले पर सामने आकर सफाई देनी पड़ रही है। उन्होंने साफ कहा कि मांझी अब एक ब्रांड बन गया है और उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: कांग्रेस प्रतिक्रिया, चुनावी सेटिंग, जीतन राम मांझी, टिकरी विधानसभा सीट, डीएम अभिषेक सिंह, बिहार राजनीति, राहुल गांधी, लोकतंत्र और चुनाव आयोग, वायरल वीडियो, वोट चोरी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जब पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और प्रियंका गांधी एक साथ बैठे
Next Article शेयर बाजार की जोरदार वापसी तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार की जोरदार वापसी, अमेरिकी संकेतों से सेंसेक्स–निफ्टी में तेज उछाल!

फीचर

View More

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले…

By news desk 5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

ईरानी राष्ट्रपति का ‘लेटर बम’: क्या ट्रंप का अहंकार बनेगा शांति की राह में रोड़ा?

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख रही है। एक तरफ अमेरिकी…

4 Min Read
अजय देवगन बर्थडे
EntertainmentTrending News

बर्थडे पर Ajay Devgn का बड़ा धमाका, funny wishes के बीच ‘Happy Birthday Joshi’ फिल्म का ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर सोशल…

3 Min Read
किडनी रैकेट आयुष केस
Trending Newsराज्य

फीस के लिए किडनी बेचने वाला MBA छात्र आयुष अब ICU में, डोनर और रिसीवर  लखनऊ रेफर

यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट मामले में डोनर आयुष…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

UP-Delhi Encounter: कौन था 36 मुकदमों का ‘खौफ’ मोंटी? 5 करोड़ की रंगदारी और कत्ल की वारदातों का अंत

नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस मुठभेड़ में ढेर। कुख्यात उधम…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?