Trending News

क्या बीयर पीने से किडनी स्टोन निकल जाता है? जानिए डॉक्टरों की राय और इसके पीछे का सच

आजकल सोशल मीडिया और लोगों के बीच एक बात काफी तेजी से फैल रही है कि बीयर पीने से किडनी स्टोन आसानी से निकल जाता है। कई लोग इसे घरेलू इलाज मानकर अपनाने भी लगते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है और कई मामलों में नुकसानदायक भी साबित हो सकती है।

आखिर क्यों फैलता है यह मिथ?


बीयर को लोग “डाययूरेटिक” यानी बार-बार पेशाब लाने वाला ड्रिंक मानते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ज्यादा पेशाब होने से किडनी स्टोन बाहर निकल सकता है। इसी वजह से यह एक सोच बनी कि बीयर स्टोन निकालने में मदद करती है।
हालांकि डॉक्टरों के अनुसार यह आधा सच है। केवल पेशाब बढ़ने का मतलब यह नहीं कि बीयर इलाज बन जाती है।

डॉक्टर क्या कहते हैं?


एक्सपर्ट्स के मुताबिक बीयर में मौजूद अल्कोहल शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन पैदा कर सकता है। जब शरीर में पानी कम होता है तो किडनी पर दबाव बढ़ता है और स्टोन बनने का खतरा और ज्यादा बढ़ सकता है।
इसके अलावा रोज या ज्यादा बीयर पीने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है, जिससे नए किडनी स्टोन बनने के चांसेस भी बढ़ जाती है।

क्या छोटे स्टोन अपने आप निकल सकते हैं?


डॉक्टर बताते हैं कि छोटे आकार के कुछ किडनी स्टोन पर्याप्त पानी पीने और सही इलाज से अपने आप निकल सकते हैं। लेकिन इसका क्रेडिट बीयर को देना गलत होगा। स्टोन निकलना उसकी साइज़, स्थिति और मरीज की शारीरिक स्थिति पर डिपेंड करता है। अगर स्टोन बड़ा हो, तेज दर्द हो, पेशाब में खून आए या इन्फेक्शन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

किडनी स्टोन से बचाव कैसे करें?


हेल्थ एक्सपर्ट्स किडनी स्टोन से बचने के लिए कुछ जरूरी सलाह देते हैं: दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ज्यादा नमक और जंक फूड से बचें, संतुलित और हेल्दी डाइट लें, जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन न करें नियमित जांच करवाएं।

एक्सपर्ट्स कका कहना है की बीयर को किडनी स्टोन का इलाज मानना एक खतरनाक मिथ हो सकता है। यह समस्या कुछ समय के लिए भ्रम पैदा कर सकती है, लेकिन लंबे समय में स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। किडनी स्टोन की समस्या होने पर घरेलू नुस्खों पर भरोसा करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित और सही तरीका है।

Disclaimer: ये आर्टिकल रिसर्च और एक्सपर्ट्स की जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसका मकसद सिर्फ सामान्य जानकारी देना है, इसे मेडिकल एडवाइस न मानें। किसी भी घरेलू उपाय या हेल्थ टिप को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। Indian Press House इस जानकारी की पूर्ण सटीकता का दावा नहीं करता।

news desk

Recent Posts

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

15 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

16 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

17 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

18 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

18 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

19 hours ago