Trending News

भीड़ में खड़ा ‘घोस्ट’ उड़ा सकता है आपके पैसे! जानिए क्या है घोस्ट टैपिंग स्कैम

अगर आप ट्रैवलिंग के शौकीन हैं और सफर के दौरान डेबिट या क्रेडिट कार्ड से Tap-to-Pay का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। हाल के महीनों में एक नया डिजिटल पेमेंट फ्रॉड सामने आया है, जिसे ‘घोस्ट टैपिंग’ कहा जा रहा है। यह स्कैम खासतौर पर टूरिस्ट स्पॉट्स में तेजी से फैल रहा है, जहां भीड़ का फायदा उठाकर ठग बिना जानकारी के आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं।

घोस्ट टैपिंग क्या है?

जैसे-जैसे Tap-to-Pay का चलन बढ़ा है, साइबर ठगों ने इसके नए तरीके खोज लिए हैं। घोस्ट टैपिंग में स्कैमर NFC-इनेबल्ड डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं। पीड़ित को भनक तक नहीं लगती कि उसके कार्ड या फोन से पेमेंट हो चुका है। इसमें न कार्ड डिटेल डालने की जरूरत होती है, न OTP की। अगर आपके कार्ड या फोन में Tap-to-Pay ऑन है, तो कोई भी ठग आपके बेहद करीब खड़े होकर वायरलेस तरीके से ट्रांजैक्शन कर सकता है।

कैसे होता है फ्रॉड?

घोस्ट टैपिंग NFC यानी Near Field Communication टेक्नोलॉजी पर आधारित होता है। ठग एयरपोर्ट, भीड़भाड़ वाले बाजार, फेस्टिवल और बड़े आयोजनों में अपने टारगेट के पास कुछ सेकंड खड़े रहते हैं। कई बार फर्जी दुकानदार छोटे पेमेंट के बहाने कार्ड टैप करवाते हैं और रकम जरूरत से ज्यादा कट जाती है।

कौन बनता है आसान शिकार?

सफर के दौरान लोग जल्दी भुगतान के लिए Tap-to-Pay पर निर्भर रहते हैं। भीड़भाड़ और विदेशी करेंसी की उलझन के कारण ट्रांजैक्शन अलर्ट देर से चेक होते हैं, जिससे ठग आसानी से फायदा उठा लेते हैं।

सुरक्षा के उपाय

NFC का इस्तेमाल केवल जरूरत पर करें। RFID‑ब्लॉकिंग वॉलेट या कार्ड स्लीव का उपयोग करें। अनजान स्टॉल पर Tap-to-Pay से बचें और बैंक ऐप में इंस्टेंट अलर्ट ऑन रखें। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी वाले मोबाइल वॉलेट का भी इस्तेमाल सुरक्षित है।

क्या Tap-to-Pay सुरक्षित है?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि Tap-to-Pay अभी भी स्वाइप या कार्ड डालने से ज्यादा सुरक्षित है। हालांकि, भीड़ में सतर्कता न रखने पर इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

news desk

Recent Posts

UP Election 2027: सीट बंटवारे की अटकलों के बीच अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, बोले- ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की…

26 minutes ago

GST Arrest Power: क्या खत्म होगी टैक्स अफसरों की गिरफ्तारी की शक्ति? 7 अक्टूबर की बैठक में बड़ा फैसला संभव

जीएसटी लागू होने के करीब नौ साल बाद टैक्स प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को…

44 minutes ago

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार…

11 hours ago

77 की उम्र में ChatGPT से बिजनेस प्लान बना रहे थे दादाजी, तीन बार कहा ‘सर’ तो वायरल हो गई तस्वीर; सोशल मीडिया ने किया सलाम

हैदराबाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आमतौर पर युवाओं की चर्चा होती है, लेकिन हैदराबाद के…

11 hours ago

अनार हर किसी के लिए नहीं! एनीमिया से लेकर पाचन तक में फायदे, लेकिन इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

नई दिल्ली: अनार को पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है और आयुर्वेद में…

11 hours ago

पहाड़ों पर उमड़ा सैलाब, सड़कों पर थमी रफ्तार! शिमला-मनाली से नैनीताल-मसूरी तक लंबा जाम, घंटों फंसे पर्यटक

नई दिल्ली: गांधी जयंती की छुट्टी और शनिवार-रविवार के वीकेंड को देखते हुए बड़ी संख्या…

12 hours ago