Trending News

हैलोवीन पर सिनेमाघरों में दहशत फैलाने के बाद प्रणव मोहनलाल की करियर बेस्ट  हॉरर परफॉर्मेंस ‘ Dies Irae’ OTT पर मचाएगी खौफ का तूफान!

मलयालम सिनेमा के राइजिंग स्टार प्रणव मोहनलाल की धमाकेदार हॉरर थ्रिलर ‘डाइज़ इराए’ (Dies Irae) जिसने थिएटर्स में खूब डराया और धूम मचाई, अब OTT पर दस्तक देने जा रही है!
फिल्म 5 दिसंबर 2025 को JioHotstar (OTTplay Premium) पर स्ट्रीम होगी. मतलब अब घर बैठे डर, थ्रिल और सस्पेंस – सब एक साथ मिलेगा!

कहानी में ट्विस्ट पर ट्विस्ट

फिल्म की स्टोरी फॉलो करती है रोहन (प्रणव) को – एक अमीर इंडो-अमेरिकन आर्किटेक्ट, जिसकी लाइफ एक झटके में पटरी से उतर जाती है जब उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड कानी की रहस्यमयी मौत हो जाती है.


कानी का घर देखने गया रोहन, लेकिन वापस आकर उसके अपने घर में कुछ अजीब होने लगता है… चीजें खुद हिलती हैं,  परछइयां घूमती हैं , कमरे में किसी की मौजूदगी महसूस होती है.

अब ये कानी की आत्मा है या उसके अपने दिमाग का खेल – यही फिल्म का असली मसाला है! रोहन अपने पड़ोसी माधु के साथ मिलकर इस डरावने सच को खोलने निकलता है – और जो सामने आता है, वो उतना ही डरावना जितना दिलचस्प।

थिएटर्स में किया धमाका – अब OTT की बारी

31 अक्टूबर को हैलोवीन के मौके पर रिलीज़ हुई ये फिल्म इंडिया में पहले दिन ही 2 करोड़ कमा गई! कुल मिलाकर 82 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर फिल्म-पंडितों को भी हैरान कर दिया.

अब जब OTT पर आ रही है तो उम्मीद है कि दोबारा ट्रेंड करेगी.

क्यों देखें ‘Dies Irae’?

यह प्रणव मोहनलाल की अब तक की career-best परफॉर्मेंस है. राहुल सादसिवन का क्लासिक हॉरर टच – ‘भूतकालम’ और ‘ब्रह्मयुगम’ वाले vibes आपको डरायेंगे और आश्चर्य में भी डालेंगे. शानदार सिनेमेटोग्राफी, कमाल का साउंड डिज़ाइन, इंटरवल ट्विस्ट जो दिमाग हिला देता है!

सोशल मीडिया पर लोग इसे already “मलयालम हॉरर का नया benchmark” बता रहे हैं.

दमदार स्टारकास्ट और जबरदस्त परफॉर्मेंस

प्रणव मोहनलाल ने रोहन के किरदार में ऐसा प्रभाव छोड़ा है कि दर्शक शुरुआत से अंत तक उनसे नज़रें नहीं हटा पाते। सुश्मिता भट्ट ने कानी के रूप में एक सिहरन पैदा करने वाली मौजूदगी दिखाई, जो फिल्म की टेंशन और रहस्य दोनों को गहरा करती है. जिबिन गोपीनाथ ने रोहन के भरोसेमंद और साथ निभाने वाले दोस्त की भूमिका में कहानी को मजबूती दी, जबकि Shine Tom Chacko, Jaya Kurup और बाकी कलाकारों ने अपनी-अपनी परफॉर्मेंस से फिल्म के माहौल को और भी प्रभावी बनाया.

कब और कहाँ देखें

5 दिसंबर 2025 से JioHotstar (OTTplay Premium) पर स्ट्रीम होगी. यह मूल रूप से मलयालम भाषा में उपलब्ध रहेगी और इसका डब वर्ज़न भी जल्द जारी होने की संभावना है.

अगर हॉरर पसंद है, तो मिस नहीं करनी चाहिए!

‘डाइज़ इराए’ सिर्फ डराती नहीं – ये आपको एक इमोशनल और सुपरनैचुरल सफर पर ले जाती है. प्रणव मोहनलाल के फैंस के लिए ये ट्रीट है, और हॉरर लवर्स के लिए गोल्डमाइन.

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

6 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

7 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

7 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

7 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

8 hours ago