नई दिल्ली: मशहूर गायक सोनू निगम ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 52 वर्षीय सिंगर ने बताया है कि वह पिछले कुछ समय से नसों से जुड़ी एक स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं। लगातार जांच और इलाज के बावजूद उन्होंने अपने लाइव कंसर्ट को रद्द नहीं करने का फैसला लिया है।
सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से मेडिकल जांच और उपचार की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
वीडियो में सोनू निगम ने बताया कि उन्हें नसों पर दबाव से जुड़ी समस्या हो रही है, जिसकी वजह जानने के लिए कई मेडिकल टेस्ट कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उन्हें एमआरआई और सीटी स्कैन सहित कई जांचों से गुजरना पड़ा है।
सिंगर ने यह भी बताया कि इलाज के दौरान उन्हें दवाइयां लेनी पड़ रही हैं और लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रहना पड़ रहा है।
सोनू निगम ने बताया कि इस दौरान वह फिजियोथेरेपी भी ले रहे हैं, जो उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण और दर्दभरी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि लगातार दर्द कम करने की दवाइयां लेने की वजह से उनकी आवाज पर भी असर पड़ा है और गला पहले जैसा महसूस नहीं हो रहा।
इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि वह अपने तय कार्यक्रम को रद्द करने के पक्ष में नहीं हैं।
सोनू निगम ने कहा कि लंबे समय बाद वह लाइव परफॉर्म करने को लेकर उत्साहित हैं और फैंस से किया गया वादा निभाना चाहते हैं। उन्होंने साफ किया कि स्वास्थ्य चुनौतियों के बावजूद वह मंच पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं।
सिंगर की यह जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कई लोगों ने उन्हें आराम करने और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की सलाह भी दी।
वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…
पवन पांडे ने किया तारीख का ऐलान राम मंदिर को लेकर बीजेपी के निशाने पर…
64 टेस्ट, 229 विकेट और कई यादगार जीत... 13 साल के सफर का हुआ अंत,…
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…
गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…