Entertainment

धर्मेंद्र की सेहत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पर जारी रहेगा इलाज

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत में सुधार की अच्छी खबर सामने आई है. हाल ही में उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें तेजी से वायरल हुई थीं, जिन्हें परिवार ने पूरी तरह गलत बताया.

पिछले तीन-चार दिन से धर्मेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया था. अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र को बुधवार की सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. उन्हें एम्बुलेंस के जरिए घर लाया गया, जबकि उनके बेटे बॉबी देओल गाड़ी में उनके पीछे-पीछे सवार थे.

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वहां की बैरिकेडिंग हटा दी गई है. परिवार के अनुसार, धर्मेंद्र का इलाज अब घर पर ही जारी रहेगा.

इससे पहले सनी देओल की टीम की तरफ से धर्मेंद्र की सेहत को लेकर अपडेट आया था । इसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल ने पापा की सेहत को लेकर लोगों को सचेत किया और झूठी अफवाहें फैलाने से बचने का अनुरोध किया.

अब धर्मेंद्र की पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी धर्मेंद्र की सेहत पर अपडेट साझा किया और मीडिया को अफवाहें फैलाने के लिए फटकार लगाई.

उन्होंने कहा, “जो हो रहा है, वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं, जिस पर इलाज का असर हो रहा है और वह ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता का पूरा सम्मान करें.”

उधर इस बीच उनकी बेटी ईशा देओल ने इन खबरों का खंडन किया है. ईशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से झूठी खबरें फैलाने से बचने की अपील की है.

धर्मेंद्र ने अपने करीब 65 साल लंबे फिल्मी करियर में हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दीं. 1960 में उन्होंने फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से डेब्यू किया था.

इसके बाद उन्होंने ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘लोहा’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में दमदार अभिनय कर अपनी अलग पहचान बनाई. उनके निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली गांव में हुआ था। एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने हिंदी सिनेमा में वो मुकाम हासिल किया, जहां तक पहुंचना हर कलाकार का सपना होता है.

धर्मेंद्र ने अपने शानदार करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और हर बार अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने न केवल हिंदी बल्कि पंजाबी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा.

उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.‘इक्कीस’ में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. वे 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म के जरिए दर्शक एक बार फिर पर्दे पर धर्मेंद्र की बेमिसाल अदाकारी का जादू देख सकेंगे शायद आखिरी बार.

news desk

Recent Posts

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

21 minutes ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

3 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

5 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

5 hours ago

UP Election 2027: सीट बंटवारे की अटकलों के बीच अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, बोले- ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की…

6 hours ago

GST Arrest Power: क्या खत्म होगी टैक्स अफसरों की गिरफ्तारी की शक्ति? 7 अक्टूबर की बैठक में बड़ा फैसला संभव

जीएसटी लागू होने के करीब नौ साल बाद टैक्स प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को…

7 hours ago