Trending News

बांग्लादेश में बिगड़ते हालात: हिंदू समुदाय पर हमलों के बीच कानून-व्यवस्था पर सवाल

बांग्लादेश में इस समय हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भी वहां हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल के दिनों में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं।

आरोप है कि मौजूदा सरकार हिंसा पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने में असफल रही है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल के दिनों में कई हिंदू नागरिकों की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद अब अमृत मंडल उर्फ सम्राट की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब देश में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मानवाधिकार संगठनों और विपक्षी दलों की ओर से सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इन घटनाओं को लेकर जांच की बात कही जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे पांग्शा उपजिला के होसैनडांगा ओल्ड मार्केट में हुई। हालांकि, पुलिस ने शुरुआत में इस घटना की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। पुलिस के अनुसार, अमृत मंडल पर कथित तौर पर वसूली के आरोप थे।

पांग्शा मॉडल पुलिस स्टेशन के ओसी शेख मोइनुल इस्लाम ने गुरुवार सुबह इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अमृत मंडल उर्फ सम्राट पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज ‘सम्राट बाहिनी’ का सरगना था। वह होसैनडांगा गांव निवासी अक्षय मंडल का बेटा था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं।
विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। आरोप है कि उग्रवादी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लोगों के घरों को बाहर से बंद कर देते हैं और फिर आगजनी कर मौके से फरार हो जाते हैं।

इन घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियां ऐसी घटनाओं को रोकने में प्रभावी साबित नहीं हो पा रही हैं। वहीं, सरकार की ओर से भी अब तक कोई ठोस और निर्णायक कदम उठाए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है।

लगातार हो रही हिंसक घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं।

news desk

Recent Posts

OPPO Enco Air 5 भारत में लॉन्च! 52dB ANC और 54घंटे की बैटरी लाइफ, वो भी बजट में

अगर आप भी एक ऐसे ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स की तलाश में हैं जो जेब…

13 minutes ago

ऑल-टाइम हाई से अब भी 32,000 सस्ता है सोना! दिखी मामूली रिकवरी, जानें आगे की राह

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में एक अस्थाई सुधार देखने को मिला है।…

57 minutes ago

Ram Mandir Scam: ‘पीएम मोदी से हो गई बात, जेल जा सकते हैं चंपत राय…’ राम मंदिर चंदा चोरी पर विनय कटियार का सबसे विस्फोटक दावा!

लखनऊ। राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे पूर्व सांसद विनय कटियार ने सीधे तौर पर…

2 hours ago

‘Alpha’ रिव्यू! आलिया-शरवरी का ‘स्पाई’ स्वैग और ऋतिक का सरप्राइज, पर क्या फिल्म में है दम?

YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म 'Alpha' आखिरकार सिनेमाघरों में आ चुकी है। आलिया…

2 hours ago