अन्य

जापानी एनीमे फिल्म की पहले दिन ही करोड़ों की कमाई के साथ रिकॉर्ड ओपनिंग, क्यों ‘Demon Slayer Infinity Castle’ बन गई गेमचेंजर ?

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा देखने को मिलता रहा है, लेकिन इस बार जापानी एनीमे फिल्म ‘Demon Slayer: Infinity Castle’ ने सबको चौंका दिया है. मशहूर डायरेक्टर हरुओ सोटोज़ाकी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में अपने पहले ही दिन ₹13 करोड़ की कमाई कर डाली, जो किसी भी एनीमे फिल्म के लिए एक ऐतिहासिक शुरुआत मानी जा रही है.

फिल्म की एडवांस बुकिंग में ही यह साफ हो गया था कि ‘Infinity Castle’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. कई ट्रेड एनालिस्ट्स ने पहले दिन लगभग ₹15 करोड़ तक की कमाई का अनुमान लगाया था. हालांकि, फिल्म ने ₹13 करोड़ की ओपनिंग के साथ भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है, खासकर तब जब यह फिल्म एनीमे पसंद करने वाले सीमित दर्शक वर्ग को ही टारगेट कर रही थी.

भारतीय फिल्मों को दी कड़ी टक्कर

इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कई भारतीय फिल्मों को पछाड़ दिया। ‘Demon Slayer: Infinity Castle’ ने बागी 4 (₹12 करोड़), परम् सुंदरी (₹7.25 करोड़), द बंगाल फाइल्स (₹1.75 करोड़) और हाल ही में रिलीज़ हुई एनीमे फिल्म Mirai (₹12 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया. इससे यह साबित हो गया है कि भारत में भी एनीमे फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और अब दर्शक केवल बॉलीवुड या हॉलीवुड फिल्मों तक सीमित नहीं हैं.

कहानी में है जबरदस्त एक्शन और इमोशन

फिल्म की कहानी मंगा के आखिरी और सबसे रोमांचक हिस्से Infinity Castle Arc पर आधारित है. इसमें तनजीरो, नेज़ुको और हाशिरा जैसे योद्धा राक्षसों के राजा मुज़ान किबुत्सुजी के रहस्यमयी और बदलते रहने वाले किले में घुसते हैं, जिसे नाकीमे नाम की राक्षसी कंट्रोल करती है. यह कहानी तेज़, भावनाओं से भरी और एक्शन से भरपूर है, जिसमें हर योद्धा को अलग-अलग भयानक राक्षसों का सामना करना पड़ता है.
भारत में पहले दिन की जबरदस्त कमाई से साफ हो गया है कि ‘Demon Slayer: Infinity Castle’ न केवल एनीमे प्रेमियों के लिए बल्कि पूरे भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकती है.

news desk

Recent Posts

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

8 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

11 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

11 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

12 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

13 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

14 hours ago