Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: दिल्ली HC का आदेश: हिमायनी पुरी को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने वाले कंटेंट पर रोक
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Trending News > दिल्ली HC का आदेश: हिमायनी पुरी को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने वाले कंटेंट पर रोक
Trending Newsराज्य

दिल्ली HC का आदेश: हिमायनी पुरी को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने वाले कंटेंट पर रोक

news desk
Last updated: March 17, 2026 1:33 pm
news desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की बेटी हिमायनी पुरी को चाइल्ड सेक्स ऑफेंडर जेफरी एपस्टीन से जोड़कर प्रसारित किए जा रहे आपत्तिजनक कंटेंट पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

दरअसल, हिमायनी पुरी ने सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे उन पोस्ट्स को अपमानजनक बताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिनमें उनका नाम जेफरी एपस्टीन से जोड़ा गया था। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने ऐसे कंटेंट को ब्लॉक करने के आदेश दिए।

अपने वाद में हिमायनी पुरी ने 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने अदालत से विभिन्न संस्थाओं और प्लेटफॉर्म्स को उनके खिलाफ कथित मानहानिकारक सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने का निर्देश देने की अपील की है।

इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मिनी पुष्कर्ना कर रही हैं। पुरी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने दलील दी कि उन्हें बेहद अपमानजनक पोस्टों के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ ‘जॉन डो’ आदेश जारी करने की भी मांग की है, ताकि ऐसे सभी व्यक्तियों पर कार्रवाई की जा सके जो इस तरह की सामग्री फैला रहे हैं।

पुरी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने अदालत में दलील दी कि यह पूरा मामला एक सुनियोजित अभियान का हिस्सा लगता है, जिसमें व्यक्तिगत और संभावित राजनीतिक दुर्भावना झलकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमायनी पुरी से पहले जुड़ी एक फर्म को जेफरी एपस्टीन से फंडिंग मिलने के जो दावे किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं।

जेठमलानी के अनुसार, इस तरह के आरोप न केवल पेशेवर कदाचार बल्कि नैतिक पतन जैसे गंभीर आरोपों की श्रेणी में आते हैं, जो हिमायनी पुरी के खिलाफ एक स्पष्ट मानहानिकारक अभियान की ओर इशारा करते हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 10 करोड़ हर्जाना, आपत्तिजनक कंटेंट, कोर्ट आदेश, जेफरी एपस्टीन, जॉन डो आदेश, दिल्ली हाई कोर्ट, महेश जेठमलानी, मानहानि मामला, हरदीप पुरी, हिमायनी पुरी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article तेज हवाएं, बारिश और बर्फबारी… हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज छुट्टियों में हिमाचल जाने से पहले जान लें मौसम का हाल, कई जिलों में अलर्ट जारी,  बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं की चेतावनी
Next Article हॉरर गेमिंग का नया किंग: Resident Evil Requiem ने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, Village को भी छोड़ा पीछे, 6 मिलियन सेल्स का आंकड़ा पार

फीचर

View More
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले, बल्कि कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही खामोश…

By Gopal Singh 5 Min Read

ईरान के क्लस्टर बम से इजरायल में खौफ, क्लस्टर बम क्या होते हैं? आखिर कितना खतरनाक है ये हथियार?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका की ओर से ईरान…

5 Min Read

जेन-Z आंदोलन से सत्ता तक आरएसपी… नई सरकार बनने के बाद भारत-नेपाल रिश्तों में क्या बदल सकता है?

नेपाल की राजनीति में 5 मार्च 2026 के आम चुनावों ने ऐसा…

8 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

इजराइल का दावा: अली लारिजानी पर एयर स्ट्राइक, ईरान के शीर्ष नेता को लेकर सस्पेंस बरकरार

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित मौत के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है।…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

हॉरर गेमिंग का नया किंग: Resident Evil Requiem ने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, Village को भी छोड़ा पीछे, 6 मिलियन सेल्स का आंकड़ा पार

नई दिल्ली: गेमिंग दुनिया से बड़ी खबर आ रही है! Capcom का लेटेस्ट सर्वाइवल हॉरर गेम Resident Evil Requiem रिलीज…

3 Min Read
तेज हवाएं, बारिश और बर्फबारी… हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज
Trending Newsराज्य

छुट्टियों में हिमाचल जाने से पहले जान लें मौसम का हाल, कई जिलों में अलर्ट जारी,  बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं की चेतावनी

मार्च का महीना आते ही मौसम में बदलाव साफ महसूस होने लगता है। मैदानी इलाकों में जहां गर्मी धीरे-धीरे दस्तक…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला, अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अंडा उत्पादकों के लिए नया नियम लागू करने का फैसला किया है।…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?