Trending News

दिल्ली में हाई सिक्योरिटी जोन में आग का तांडव! ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में भड़की लपटें, सांसदों के घरों के पास फैला घना धुआं

नई दिल्ली :राजधानी में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दिल्ली के डॉ. बिशंबर दास मार्ग पर स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में अचानक आग भड़क उठी. यह वही इलाका है जहां लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद रहते हैं, और संसद भवन से इसकी दूरी मात्र 200 मीटर है.

देखते ही देखते उठने लगीं आग की लपटें

बताया जा रहा है कि देखते ही देखते घना धुआं पूरे इलाके में फैल गया, लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे और मौके पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया.
दमकल विभाग को दोपहर करीब 1:20 बजे आग की सूचना मिली, जिसके बाद कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुईं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हालांकि अब तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग ने आसपास के क्षेत्र में दहशत फैला दी है. सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें आग की लपटें और धुआं साफ नजर आ रहा है.

आग लगने के कारणों की जांच जारी

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की टीम देर से पहुंची, जिसकी वजह से आग ने और विकराल रूप ले लिया. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति को पूरी तरह काबू में लाने की कोशिश जारी है.
फिलहाल राजधानी का यह हाई सिक्योरिटी जोन अलर्ट पर है, क्योंकि इस अपार्टमेंट में कई विधायकों और सांसदों का आवास है. प्रशासन राहत कार्यों पर नजर बनाए हुए है.

news desk

Recent Posts

UAE-Iran Tension: मिसाइल विवाद के बाद UAE का ईरान पर बड़ा आर्थिक वार, सभी व्यापारिक और वित्तीय लेनदेन रोके

ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।…

10 minutes ago

एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को कोचिंग देंगे यूपी के मो. तौहीद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हैंडबॉल प्रशिक्षक मो. तौहीद भारतीय यूथ पुरुष हैंडबॉल टीम के साथ अम्मान…

1 hour ago

यूपी टी-20 लीग सीजन-4: करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

लखनऊ। मैन ऑफ  द मैच कप्तान करन शर्मा की 48 गेंदों पर 92 रन की तूफानी…

1 hour ago

अयोध्याः राम मंदिर की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अनिल मिश्रा के 2 करीबी हटाए गए; प्रवेश पर भी रोक

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे और अन्य मूल्यवान वस्तुओं से जुड़े मामले की जांच…

1 hour ago

27 या 28 अगस्त? सावन पूर्णिमा की तारीख को लेकर दूर करें भ्रम, जानिए कब होगा पर्व और क्या है पूजा का महत्व

नई दिल्ली: सावन महीने के समापन के साथ आने वाली सावन पूर्णिमा को लेकर इस…

2 hours ago

चढ़ावा चोरी जांच के बीच राम मंदिर की व्यवस्था बदली, अनिल मिश्रा के दो करीबी हटाए गए; एंट्री पर भी रोक

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच मंदिर प्रशासन ने बड़ा…

2 hours ago