Trending News

DeepSeek का धमाका: अमेरिकी बैन की ‘धज्जियां’? Nvidia के सुपर-चिप्स पर ट्रेन हुआ नया AI मॉडल

सिलिकॉन वैली से लेकर बीजिंग तक, एक ही नाम की चर्चा हो रही है इस वक़्त “DeepSeek”। हालिया रिपोर्ट ने टेक वर्ल्ड में खलबली मचा दी है। खबर है कि जिस Nvidia ‘Blackwell’ चिप को अमेरिका ने चीन के लिए ‘नो-एंट्री’ जोन अनाउंस किया था, उसी पर DeepSeek ने अपना नया AI मॉडल तैयार कर लिया है।

वो चिप जो चीन के पास ‘होनी ही नहीं चाहिए’
Nvidia का Blackwell फिलहाल दुनिया का सबसे पावरफुल AI चिप माना जा रहा है। अमेरिकी सरकार ने इसके एक्सपोर्ट पर सख्त पाबंदी लगा रखी है, लेकिन अमेरिकी ऑफिसर्स का दावा है कि DeepSeek ने न सिर्फ इन चिप्स को हासिल किया, बल्कि उन पर अपने अगले बड़े मॉडल की ट्रेनिंग भी पूरी कर ली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, DeepSeek ने इस खेल में काफी चालाकी दिखाई है: कंपनी ने ट्रेनिंग के दौरान इस्तेमाल हुए हार्डवेयर के ‘टेक्निकल सिग्नेचर’ को डिलीट कर दिया, ताकि किसी को भनक न लगे कि पीछे Nvidia के ही चिप्स काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ये सारा खेल चीन के इनर मंगोलिया रीजन में बने एक विशाल डेटा सेंटर में चल रहा है।

स्मगलिंग या जुगाड़?:
एक्सपर्ट्स हैरान हैं कि हज़ारों की तादाद में ये चिप्स चीन पहुँचे कैसे? चर्चा है कि इसमें ‘थर्ड पार्टी’ एजेंट्स या ब्लैक मार्केट का बड़ा हाथ हो सकता है।

सिर्फ हार्डवेयर नहीं, डेटा भी ‘उधार’?
अमेरिकी अधिकारियों ने DeepSeek पर एक और गंभीर आरोप लगाया है “डेटा डिस्टिलेशन”, सीधे शब्दों में कहें तो आरोप है कि DeepSeek ने OpenAI (ChatGPT), Google और Anthropic जैसे दिग्गजों के मॉडल्स से डेटा ‘खींच’ कर अपने मॉडल को स्मार्ट बनाया है। यानी कम मेहनत और कम खर्च में ‘शॉर्टकट’ से वर्ल्ड-क्लास AI तैयार करना।

क्या है इसका बड़ा असर?
कंपनी ने अभी तक इस मामले पर ‘नो कमेंट्स’ का बोर्ड लगा रखा है। अमेरिकी सरकार अब एक्सपोर्ट कंट्रोल को और भी ज़्यादा सख्त करने की तैयारी में है।

news desk

Recent Posts

ग्लोबल ‘अनसर्टेन्टी’ का असर: सेंसेक्स ने लगाया 1300 अंकों का डाइव, क्या और गिरेगा बाजार?

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज (मंगलवार) का दिन बेहद खराब रहा। मंगलवार को कारोबार…

3 hours ago

HCMT परीक्षा में नकल का मामला पहुंचा कोर्ट, दो पर कार्रवाई, बाकी पर क्या? सरकार से मांगी गई पूरी रिपोर्ट

लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन यानी HCMT भर्ती परीक्षा अब अब गंभीर…

3 hours ago

भोपाल में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा! बताया – लोकसभा में उन्हें क्यों नहीं बोलने दिया गया?

राहुल गाँधी ने एक बार फिर ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।…

4 hours ago

रणवीर सिंह मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट की फटकार, ‘डिजिटल दुनिया में शब्द नहीं मिटते’…. HC की रणवीर को नसीहत

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म ‘कांतारा 2’ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, फिल्म के…

4 hours ago

सफेद ज़हर’ का कहर! अमेरिका में फेंटेनाइल से तबाही और मेक्सिको बॉर्डर पर बढ़ता तनाव

आज के दौर में दुनिया का सबसे खतरनाक दुश्मन कोई मिसाइल नहीं, बल्कि एक छोटा…

5 hours ago

ओपनर ही नहीं, फिनिशर भी फेल! टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह के चौंकाने वाले आंकड़े

टी20 विश्व कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचेगी या नहीं, इसे लेकर अटकलें तेज…

5 hours ago