Entertainment

यश की ‘Toxic’ में दिखा हसीनाओं का डेडली अवतार! नया टीज़र ‘Ladies & Ladies’ हुआ रिलीज़ देख फैंस हुए शॉक

कन्नड़ सुपरस्टार “यश” की मोस्ट-अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ का नया टीज़र रिलीज़ हो गया है, जिसका नाम ‘Ladies & Ladies’ रखा गया है। 1 मिनट 41 सेकंड के इस धमाकेदार वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही बवाल मचा दिया है। इस बार मेकर्स ने फिल्म की ‘लेडी गैंग’ यानी 5 बेहद खूबसूरत और दमदार एक्ट्रेसेस के लुक से पर्दा उठाया है।

कौन है ‘Toxic’ की 5 हसीनाओं


इस नए टीज़र में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की 5 बड़ी एक्ट्रेसेस का बेहद बोल्ड और किलर अवतार देखने को मिल रहा है:

नयनतारा “Nayanthara”: बाइक दौड़ाते हुए और गुंडों पर गोलियां बरसाते हुए एक धांसू एक्शन अवतार में दिखीं।

कियारा आडवाणी “Kiara Advani”: रेड लिप्स और अपने ग्लैमरस अंदाज से ऊम्फ (Oomph) फैक्टर बढ़ाती नजर आईं।

रुक्मिणी वसंत “Rukmini Vasanth”

हुमा कुरैशी “Huma Qureshi’, और

तारा सुतारिया “Tara Sutaria”: इन तीनों के लुक्स भी बेहद रहस्यमयी और अट्रैक्टिव लग रहे हैं।

हालांकि मेकर्स ने अभी तक इनके किरदारों के नाम या कहानी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह साफ है कि ये पांचों एक्ट्रेस यश की इस ‘टॉक्सिक’ दुनिया में तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

“परदादा-परदादी अपने रिस्क पर देखें…” – मजेदार वॉर्मिंग

फिल्म का यह टीज़र बड़ों के लिए एक ‘फेयरीटेल’ की तरह पेश किया जा रहा है। वीडियो की शुरुआत एक बेहद मजेदार और अनोखी चेतावनी से होती है, जो कहती है:

“बच्चे… दूर रहें। माता-पिता… ध्यान रखें कि आपके बच्चे दूर रहें। दादा-दादी… ध्यान रखें कि आपके बच्चों के बच्चे दूर रहें। और परदादा-परदादी… आप इसे अपने रिस्क पर देखें।”

टीज़र के अंत में एक बहुत ही डार्क और हिंसक सीन दिखाया गया है, जहां यश एक महिला के मुंह में रिवॉल्वर डाले नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज गूंजती है, “प्यार महिलाओं को मॉन्स्टर बना देता है…”। ये सब बातें इशारा करती हैं कि फिल्म में भरपूर एक्शन, सस्पेंस और एडल्ट कंटेंट होने वाला है।

कई बार टलने के बाद अब इस दिन होगी रिलीज़

यश के फैंस को इस फिल्म के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा है। मिडिल ईस्ट के हालातों और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की वजह से इसकी रिलीज़ डेट को कई बार टाला गया। लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म पूरी तरह तैयार है और यह 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

6 भाषाओं में मचेगा धमाल


डायरेक्टर गीतू मोहनदास “Geetu Mohandas” के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को ओरिजिनली कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है। इसके बड़े स्केल को देखते हुए इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी डब करके एक साथ ग्रैंड लेवल पर रिलीज़ किया जाएगा।

news desk

Recent Posts

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार…

7 hours ago

77 की उम्र में ChatGPT से बिजनेस प्लान बना रहे थे दादाजी, तीन बार कहा ‘सर’ तो वायरल हो गई तस्वीर; सोशल मीडिया ने किया सलाम

हैदराबाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आमतौर पर युवाओं की चर्चा होती है, लेकिन हैदराबाद के…

7 hours ago

अनार हर किसी के लिए नहीं! एनीमिया से लेकर पाचन तक में फायदे, लेकिन इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

नई दिल्ली: अनार को पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है और आयुर्वेद में…

7 hours ago

पहाड़ों पर उमड़ा सैलाब, सड़कों पर थमी रफ्तार! शिमला-मनाली से नैनीताल-मसूरी तक लंबा जाम, घंटों फंसे पर्यटक

नई दिल्ली: गांधी जयंती की छुट्टी और शनिवार-रविवार के वीकेंड को देखते हुए बड़ी संख्या…

8 hours ago

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज कितनी देर चलें? डॉक्टर ने बताया आसान वॉकिंग रूटीन, खाने के बाद भी मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: ब्लड शुगर बढ़ना स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है। इसे नियंत्रित…

8 hours ago

अक्टूबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन 4 जगहों पर मिलेगा पहाड़, समुद्र और रोमांच का शानदार मजा

अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के लिए अच्छा माना जाता है। मानसून के बाद मौसम सुहाना…

8 hours ago