सिनेमाघरों में इस शुक्रवार एक नई रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर ने दस्तक दी है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। Dacoit: Ek Prem Katha 10 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है और पहले दिन ही इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि फिल्म की ऑक्यूपेंसी उम्मीद से बेहतर रही है जो स्ट्रांग प्लाट की ओर इशारा करती है ।
पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Adivi Sesh और Mrunal Thakur स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर मजबूत शुरुआत की है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने शाम साढ़े 4 बजे तक करीब 1.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। वहीं ऑक्यूपेंसी के मामले में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है और दर्शकों की दिलचस्पी साफ नजर आ रही है।

स्टारकास्ट और डायरेक्शन
Shanil Dev के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक इमोशनल लव स्टोरी को एक्शन और थ्रिल के साथ पेश करती है। फिल्म में Anurag Kashyap, Prakash Raj, Atul Kulkarni और Sunil जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं, जो कहानी को और मजबूत बनाते हैं।
धोखा, प्यार और बदले की कहानी
अगर कहानी की बात करें तो फिल्म हरि और जूलियट के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। लेकिन एक धोखा उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल देता है। इसी धोखे के चलते हरि को 13 साल की जेल हो जाती है। और उसके दिमाग मे बस एक ही बात चल रही होती है की उसे बदला लेना है।

कहानी में ट्विस्ट और टर्न
दूसरी तरफ जूलियट अपनी नई जिंदगी में उलझी हुई है, जहां उसे परिवार और हालात दोनों से जूझना पड़ रहा है। कहानी में नया मोड़ तब आता है जब हरि एक बड़ी डकैती का प्लान बनाता है और हालात ऐसे बनते हैं कि जूलियट उस जाल में बुरी फंस जाती है। इसके बाद फिल्म में लगातार ट्विस्ट आते हैं, जो इसे दिलचस्प बनाए रखते हैं।
वीकेंड पर टिकी नजरें
हरि जेल से कैसे भागता है और बदला लेने की राह में आगे क्या होता है, इसके जवाब तो फिल्म देेख कर ही मिलेंगे। यह फिल्म तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज की गई है और इसे Adivi Sesh का पैशन प्रोजेक्ट भी बताया जा रहा है। अब वीकेंड पर सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी रफ्तार पकड़ती है और दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।