खेल

‘क्रिकेटर्स मेरे पीछे थे…’ खुशी मुखर्जी के बयान से विवादों में आए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया पर मचा तूफान

भारतीय क्रिकेट के ‘मिस्टर 360’ और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अचानक एक ऐसी वजह से चर्चा में हैं जिसका क्रिकेट के मैदान से कोई लेना-देना नहीं है। ‘स्प्लिट्सविला’ फेम अभिनेत्री और मॉडल खुशी मुखर्जी के एक हालिया बयान ने सोशल मीडिया पर ‘तूफान’ ला दिया है। खुशी का दावा है कि सूर्या उन्हें अक्सर मैसेज किया करते थे।

“क्रिकेटर्स मेरे पीछे थे…” – क्या है पूरी गॉसिप?
एक शो के दौरान जब खुशी से उनके रिलेशनशिप स्टेटस और क्रिकेटर्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। खुशी ने कहा कि ‘मैं किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती, हालांकि बहुत से क्रिकेटर्स मेरे पीछे थे। सूर्यकुमार यादव मुझे काफी मैसेज किया करते थे, लेकिन अब हमारे बीच कोई बात नहीं होती। मुझे अपना नाम इन सब चीज़ों में घसीटना पसंद नहीं है’। खुशी के इस बयान का वीडियो जैसे ही आउट हुआ, वह आग की तरह वायरल हो गया।

‘अटेंशन पाने का पुराना तरीका’
इंटरनेट पर सूर्या के फैन्स इस बयान को हजम नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग खुशी को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि ‘सूर्या अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ अपनी क्यूट बॉन्डिंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में दोनों की तिरुपति दर्शन की तस्वीरें वायरल हुई थीं’। ज़्यादातर यूजर्स का मानना है कि खुशी केवल चर्चा में आने के लिए इतने बड़े खिलाड़ी का नाम इस्तेमाल कर रही हैं।

हैकिंग का दिया हवाला
मामला गरमाता देख खुशी मुखर्जी ने थोड़ी सफाई देने की भी कोशिश की है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इसे ‘सिर्फ दोस्ती’ बताया और यहां तक कह दिया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स अक्सर हैक होते रहते हैं, जिससे पुरानी चैट्स का गलत मतलब निकाला जा सकता है। इसे लोग खुशी का ‘U-turn’ मान रहे हैं।

कौन हैं खुशी मुखर्जी?
MTV Splitsvilla 10 और Love School 3 जैसे बड़े रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं खुशी मुखर्जी। वो इंस्टाग्राम पर 1.5 Million से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर हैं। साउथ इंडियन फिल्मों और वेब सीरीज का भी जाना-माना चेहरा हैं।

news desk

Recent Posts

चमोली टनल हादसे ने फिर डराया, याद आया सिल्क्यारा का वो खौफनाक मंजर; 41 श्रमिक 17 दिन तक रहे थे सुरंग में कैद

चमोली: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार को अचानक पानी और मलबा घुसने…

3 hours ago

संसद का मॉनसून सत्र हंगामों में बहा, 80% समय बाधित; राहुल गांधी बोले- मोदी की नींद उड़ा दी, बीजेपी ने बताया विपक्ष की हार

नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र शुक्रवार को भारी हंगामे और विरोध के बीच अनिश्चितकाल…

4 hours ago

चमोली में सुरंग के भीतर अचानक आया पानी-मलबे का सैलाब, 22 मजदूर फंसे; 18 सुरक्षित बाहर, बाकी के लिए रेस्क्यू जारी

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम निर्माणाधीन सुरंग में अचानक भारी मात्रा में…

4 hours ago

AI की दुनिया में Anthropic का Claude लाया ‘इनविजिबल वॉटरमार्क’, कॉपी-पेस्ट करने पर भी नहीं मिटेगा निशान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया लगातार तेजी से बदल रही है और इसके साथ ही AI…

10 hours ago

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार आपने रेडियो देखा और उसका…

10 hours ago

टाटा मोटर्स को लगा ‘बड़ा झटका’! सेल्स में आई रॉकेट सी तेज़ी, पर मुनाफ़े में 80% की हुई भारी गिरावट

ऑटोमोबाइल सेक्टर के दिग्गज Tata Motors ने हाल ही में अपने वित्तीय नतीजे जारी किए…

11 hours ago