Trending News

‘बधाई हो, लोकतंत्र हुआ है’… नरोत्तम मिश्रा के टिकट पर बवाल के बीच पवन खेड़ा का भाजपा पर तंज, बोले- दूसरों को नसीहत, खुद फजीहत

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पार्टी दूसरों को अनुशासन का पाठ पढ़ाती थी, आज उसी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन और पथराव करते दिखाई दे रहे हैं।

पवन खेड़ा का भाजपा पर तीखा हमला

पवन खेड़ा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “नरोत्तम मिश्रा की टिकट क्या कटी, भाजपा की पोल खुल गई। जो पार्टी हर दिन दूसरों को अनुशासन और उच्च चरित्र का पाठ पढ़ाती है, आज अपनी ही पार्टी के खिलाफ पथराव और हंगामा करती पकड़ी गई।”

उन्होंने आगे तंज कसते हुए लिखा, “दूसरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत। भाजपाई बड़े खुश होकर एक-दूसरे से कह रहे हैं- बधाई हो, लोकतंत्र हुआ है।”

आशुतोष तिवारी के नाम के ऐलान के बाद भड़का विरोध

भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया। इसके बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, करीब तीन हजार प्रदर्शनकारियों ने लगभग 12 घंटे तक ग्वालियर-झांसी हाईवे जाम रखा।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। पत्थरबाजी की घटना में दतिया के पुलिस अधीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाया और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया।

समर्थकों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी

नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का कहना है कि जब तक उन्हें टिकट नहीं दिया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा। कुछ समर्थकों ने यहां तक कहा कि जरूरत पड़ने पर वे भाजपा छोड़ने के लिए भी तैयार हैं।

दतिया कलेक्टर ने बताई पूरी घटना

दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने करीब 11 से 12 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित रखा। प्रशासन की ओर से कई बार सड़क खाली करने की अपील की गई, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

कलेक्टर के मुताबिक, हिंसा के दौरान दतिया के पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों और अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।

 

vineet verma

Recent Posts

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

3 hours ago

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

4 hours ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

4 hours ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

5 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

7 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

7 hours ago