विजय-रश्मिका का प्यार हुआ ऑफिशियल!
साउथ सिनेमा के सबसे ट्रेंडिंग कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. और वो भी बेहद रोमांटिक अंदाज़ में रश्मिका की हालिया फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के सक्सेस मीट इवेंट में विजय ने सबके सामने रश्मिका का हाथ पकड़कर प्यार से उसे चूम लिया, और इस जेस्चर ने पूरे सोशल मीडिया को दीवाना बना दिया.
अफवाहों पर लगा विराम
फैंस के बीच पहले से ही इन दोनों की जोड़ी को लेकर चर्चाएं थीं, लेकिन इस ‘पब्लिक लव मोमेंट’ ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया. रश्मिका विजय के इस रोमांटिक कदम पर मुस्कराते हुए शरमा गईं, और उनकी यह प्यारी रिएक्शन अब इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है.
प्राइवेट सेरेमनी के बाद अब शादी की तैयारी
इस पब्लिक किस ने उन सभी अटकलों को खत्म कर दिया है जो 2018 की उनकी फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के बाद से चल रही थीं. दोनों ने अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली थी. अब खबर है कि ये ‘पावर कपल’ फरवरी 2026 में उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की प्लानिंग कर रहे है.
विजय का यह ‘खुल्लम-खुल्ला इज़हार-ए-मोहब्बत’ न सिर्फ उनके फैंस के लिए सरप्राइज़ था, बल्कि यह इस बात का साफ संकेत है कि टॉलीवुड का ये हॉट कपल अब हमेशा के लिए एक होने वाला है.
भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…
तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…
ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…
ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…