Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: बिहार चुनाव से पहले एनडीए में खींचतान! चिराग पासवान की सीटों पर ज़िद से बिगड़ा समीकरण…अमित शाह-नीतीश की बैठक भी न निकाल पाई हल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बिहार चुनाव से पहले एनडीए में खींचतान! चिराग पासवान की सीटों पर ज़िद से बिगड़ा समीकरण…अमित शाह-नीतीश की बैठक भी न निकाल पाई हल
Trending Newsराज्य

बिहार चुनाव से पहले एनडीए में खींचतान! चिराग पासवान की सीटों पर ज़िद से बिगड़ा समीकरण…अमित शाह-नीतीश की बैठक भी न निकाल पाई हल

news desk
Last updated: September 23, 2025 5:08 pm
news desk
Share
चिराग की जिद ने बिगाड़ा एनडीए का खेल
चिराग की जिद ने बिगाड़ा एनडीए का खेल
SHARE

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही सत्ताधारी एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज़ हो गई है. कई नेता अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, लेकिन हक़ीक़त यह है कि किसी को भी पक्का विश्वास नहीं है कि इस बार किसे टिकट मिलेगा किसे नहीं. यही वजह है कि जब प्रदेश में दुर्गा पूजा का माहौल बन रहा है, तब नेता जनता के बीच जाने के बजाय उम्मीदवार बनने की जुगत में पटना और दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं.

सीटों के गणित बिठाने में पेंच बने चिराग पासवान

नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए में इस समय सीटों की संख्या के साथ-साथ सीटों की “क्वालिटी” यानी जीतने योग्य और मुश्किल सीटों को लेकर भी पेंच फंसा हुआ है, जिसकी सबसे बड़ी वजह बने हैं चिराग पासवान.

सूत्र के मुताबिक, एनडीए में सबसे बड़ा पेच चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को लेकर है. वह किसी भी हालत में 30 सीट से कम पर तैयार नहीं दिख रहे हैं और 2020 में जीती कई सीटों पर भी दावा ठोक रहे हैं. उनकी यही जिद गठबंधन की सारी बातचीत को अटका रही है.

झुकने को तैयार नहीं चिराग

वहीं बीजेपी और जेडीयू उन्हें 20-22 सीटों के अलावा राज्यसभा और विधान परिषद की सीटें ऑफर कर समझौते पर लाने की कोशिश में हैं. लेकिन चिराग झुकने को तैयार नहीं दिख रहे.
चिराग की मुश्किल यह भी है कि उनकी पार्टी में इतने दावेदार हैं कि 30 सीट मिलने पर भी कई को निराश होना पड़ सकता है, इसके साथ ही टिकट वितरण के समय बगावत की आशंका भी बनी रह सकती है.

गतिरोध को सुलझाने के लिए अमित शाह और नीतीश ने की थी पिछले दिनों बैठक

इसी गतिरोध को सुलझाने के लिए कुछ दिनों पहले पटना में अमित शाह और नीतीश कुमार की अहम बैठक भी हुई थी, जिसमें यह मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था. हालांकि यह भी सामने आया था कि जेडीयू इस समय सीधे किसी सहयोगी से बात करने से बच रही है और सारी बातचीत बीजेपी के जरिए हो रही है.

क्या है बीजेपी की मुश्किल ?

इसी बीच, बीजेपी के सामने भी बड़ी मुश्किल है क्योंकि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी अपनी-अपनी मांगों पर अड़ चुके हैं. जहां मांझी 15 सीटें न मिलने पर अलग चुनाव लड़ने की चेतावनी दे चुके हैं, वहीं कुशवाहा ने गठबंधन को चेताया है कि लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी ‘सेल्फ गोल’ हो सकता है.

लेकिन सबसे बड़ा पेच फिलहाल चिराग पासवान ही बने हुए हैं, जिनकी सीटों पर जिद ने एनडीए की तस्वीर साफ होने से रोकी हुई है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AmitShah, #BiharElections, #BiharPolitics, #BJP, #ChiragPaswan, #HAM, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #jdu, #LokJanshaktiParty, #NDABihar, #NITISHKUMAR, #PoliticalDrama, #SeatDispute, #SeatSharing, #UpendraKushwaha
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर किया 100 करोड़ के मानहानि का दावा मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर किया 100 करोड़ के मानहानि का दावा, पीके ने लगाए थे अशोक चौधरी पर आरोप!
Next Article Masti 4 टीजर रिलीज़ मस्ती का लेवल अब होगा 4x — रितेश, आफताब और विवेक की हंसी की हैट्रिक… लौट आई है ‘मस्ती 4’ की सुपरफन तिकड़ी

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन के नाम पर क्यों हो रही गलती ?
Trending Newsलाइफस्टाइल

सुबह की ये गलतियां बढ़ा रही हैं स्ट्रेस! परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन के नाम पर हो रही बड़ी भूल

सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही वह समय होता है जब…

4 Min Read
खूबसूरत काम और आसान पहनावा, सूट के ये स्टाइल बने ट्रेंड
Trending Newsअन्य

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब इनके चुनाव का तरीका बदल…

3 Min Read
अभिनेता विजय ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
Trending Newsसियासी

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता और Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK)…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा करते हुए दो अमेरिकी नौसेना…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?