Latest News

अब नहीं बोलेगा पुजारा का बल्ला! 37 साल की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के एक ऐलान ने क्रिकेट-प्रेमियों को निराश कर दिया है. दरअसल 37 वर्षीय पुजारा ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है, जिसके बाद से उनके प्रशंसकों में उदासी छा गई है.

X पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा भावुक पोस्ट

पुजारा ने एक भावुक पोस्ट में देश को अपने संन्यास की जानकारी दी. उन्होनें सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर अपना बेस्ट देना – ये अनुभव शब्दों से परे है. लेकिन जैसा कि कहा जाता है, हर अच्छी चीज का अंत होता है, अपार कृतज्ञता व्यक्त करते हुए फैसला लिया है कि अब भारतीय क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास ले रहा हूँ.’

पुजारा ने सभी प्रशंसकों और समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा – ‘आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूँ.’

2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया था डेब्यू

पुजारा ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने लंबे करियर में उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले. अपनी क्रिकेट जर्नी में उन्होनें 7195 रन बनाए, जिनमें 19 शतक, 35 अर्धशतक और 3 दोहरे शतक शामिल हैं. उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल था.

राहुल द्रविड़ के बाद पुजारा को टेस्ट क्रिकेट की नई ‘दीवार’ कहा जाता था.कठिन परिस्थितियों में क्रीज पर टिककर खेलना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही.ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ कई अहम पारियों में उन्होनें भारतीय टीम को शानदार जीत दिलवाई थी.

news desk

Recent Posts

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…

11 hours ago

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी…

11 hours ago

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां…

11 hours ago

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…

17 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

17 hours ago