Entertainment

फैनडम के नाम पर गुंडागर्दी? लुलु मॉल इवेंट में निधि अग्रवाल को जबरन छूने की कोशिश, कार में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस!

साउथ सेंसेशन और प्रभास की ‘द राजा साब’ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के लिए हैदराबाद का एक इवेंट किसी डरावने सपने में बदल गया। अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचीं निधि को एक ऐसी अनकंट्रोल्ड और ‘क्रेजी’ भीड़ का सामना करना पड़ा, जिसने फैनडम के नाम पर सारी हदें पार कर दीं।

‘बदतमीजी की हदें पार’: भीड़ के बीच फंसीं निधि अग्रवाल
हैदराबाद के लुलु मॉल में ‘सहना सहना’ सॉन्ग लॉन्च के दौरान जो हुआ, उसने सबको शॉक्ड कर दिया है। वायरल वीडियोज में दिख रहा है कि लोग एक्ट्रेस को छूने और जबरन करीब आने की कोशिश कर रहे थे। निधि भीड़ के बीच बुरी तरह पिसती नजर आईं। उनके चेहरे का खौफ ये बताने के लिए काफी था कि हालात कितने ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ थे।

बिना परमिशन इवेंट? मॉल और मेकर्स पर FIR!
इस ‘सिक्योरिटी फेल्योर’ ने हैदराबाद पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। KPHB पुलिस ने इसे हल्के में न लेते हुए मॉल और इवेंट ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। और पुलिस ने ये भी बताया ही कि इतने बड़े क्राउड इवेंट के लिए पुलिस से कोई नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) ही नहीं लिया गया था। बिना परमिशन और बिना एनफ गार्ड्स के एक्ट्रेस को भीड़ के बीच छोड़ना एक बड़ी लापरवाही साबित हुई।

कार में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
मशक्कत के बाद जब निधि किसी तरह कार तक पहुंचीं, तो उनका सब्र टूट गया। सदमे और गुस्से में वो भीड़ पर चिल्लाईं और फिर कार का दरवाजा बंद होते ही फूट-फूटकर रो पड़ीं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है,लोग इसे ‘फैनडम’ नहीं बल्कि ‘गुंडागर्दी’ कह रहे हैं।

प्रभास की ‘द राजा साब’ टीम पर भड़के लोग!
इंटरनेट की जनता अब फिल्म के मेकर्स और सुपरस्टार प्रभास की टीम को घेर रही है। सवाल उठा रहे हैं कि ‘क्या अपनी लीडिंग लेडी की सेफ्टी से ज्यादा जरूरी फिल्म का प्रमोशन था?’ 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली ‘द राजा साब’ के लिए ये पब्लिसिटी किसी ‘पीआर डिजास्टर’ से कम नहीं है।

news desk

Recent Posts

IND vs JPN: आखिरी ओवर में वाइड पर मचा घमासान, अंपायर से भिड़े श्रेयस-अक्षर, फिर बदला फैसला

भारत और जापान के बीच मंगलवार को खेला गया ऐतिहासिक टी20 मुकाबला नतीजे से ज्यादा…

7 hours ago

जमुई कांड में एनकाउंटर के बाद सियासी घमासान, संजय राउत ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई…

8 hours ago

TRAI का बड़ा फैसला: अब बिना इंटरनेट के सस्ते रिचार्ज का रास्ता साफ, सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान लाना अनिवार्य!

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल…

8 hours ago

जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR, नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर पुलिस का शिकंजा

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस ने अब…

8 hours ago

संजय निषाद का BJP को संदेश: ‘नाव डूबने न दें’, अमित शाह-सुनील बंसल को लेकर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सहयोगी दलों की भूमिका…

8 hours ago