Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटियों की पोस्टिंग पर क्यों हो रही है चर्चा ?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटियों की पोस्टिंग पर क्यों हो रही है चर्चा ?
Latest NewsTrending Newsअन्य

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटियों की पोस्टिंग पर क्यों हो रही है चर्चा ?

news desk
Last updated: August 20, 2025 6:26 am
news desk
Share
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उनकी बेटी और दामाद
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उनकी बेटी और दामाद
SHARE

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार लगातार सवालों में घिरते जा रहे हैं. वोटिंग के दौरान का CCTV फुटेज सार्वजनिक नहीं करने की दलील को लेकर उनपर सवाल उठ रहे थे. कर्नाटक और महाराष्ट्र के चुनावों में विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोपों और बिहार में SIR के मुद्दे पर विपक्ष उन पर पहले ही आरोप लगा रहा है. विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग लाने का भी संकेत दिया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर ज्ञानेश कुमार के परिवार को लेकर भी सवाल उठने लगे

बेटियों औऱ दामादों की पोस्टिंग पर उठे सवाल

ज्ञानेश कुमार की बड़ी बेटी मेधा रूपम हैं, जो 2014 बैच की IAS हैं और मौजूदा समय में नोएडा की डीएम हैं. मेधा रूपम के पति मनीष बंसल भी 2014 बैच के ही IAS अफसर हैं, जो सहारनपुर के जिलाधिकारी हैं.
वहीं ज्ञानेश कुमार की छोटी बेटी अभिश्री IRS अफसर हैं और वर्तमान में डिप्टी डायरेक्टर ऑफ इनकम टैक्स, श्रीनगर में तैनात हैं. इनके पति अक्षय लाबरू भी श्रीनगर के डीएम हैं. हालांकि वो केरल कैडर के आईएएस हैं लेकिन डेपुटेशन पर श्रीनगर में पोस्टेड हैं.

ऐसे में सोशल मीडिया पर यह बात तूल पकड़ती जा रही है कि कितने ही प्रशासनिक अधिकारी दंपतियों को एक ही कैडर में पोस्टिंग नहीं मिल‌ पाती, तो ज्ञानेश कुमार की बेटियों और दामादों को एक ही कैडर में कैसे पोस्टिंग मिल गई?

कांग्रेस नेता विनय कुमार डोकानिया ने इन नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए एक्स पर लिखा कि ‘ज्ञानेश कुमार, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, को बीजेपी के लिए वफादार रहने और बड़े पैमाने पर #VoteChori को अंजाम देने के बदले अमित शाह का आशीर्वाद और विशेषाधिकार प्राप्त है. उनकी दोनों बेटियों और उनके-अपने पतियों को एक ही राज्य और जिले में सेवा करने की अनुमति दी गई है. जबकि किसी भी अन्य सरकारी अफसर के लिए इसकी संभावना 0.1% से भी कम होती है.’

ज्ञानेश कुमार भी केरल कैडर के आईएएस रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त बनने से पहले गृह मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अगर विपक्ष ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग लाता है तो ये देश में पहली बार होगा जब किसी मुख्य चुनाव आयुक्त पर महाभियोग लाया गया हो.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Abhishri, #BJP, #CEC, #Congress, #ElectionCommission, #GyaneshKumar, #IAS, #indianpresshouse, #IRS, #MedhaRoopam, #NoidaDM, #PoliticalControversy, #SaharanpurDM, #SrinagarDM, #VinayKumarDokania, #VoteChori
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article CM रेखा गुप्ता और उनपर हमला करने वाला आरोपी CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी का जेल से क्या है कनेक्शन ?
Next Article उपराष्ट्रपति चुनाव: ‘तमिल’ बनाम ‘तेलुगु’ उपराष्ट्रपति चुनाव: ‘तमिल’ बनाम ‘तेलुगु’ से क्यों गरमाई दक्षिण भारत की राजनीति ?

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

कोरोना ने नए वैरिएंट के साथ फिर दे दी दस्तक
Trending Newsअन्य

नए वैरिएंट BA.3.2 के साथ फिर लौटा कोरोना !  Cicada वैरिएंट की एंट्री, कई देशों में बढ़ी निगरानी

काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना मास्क के सामान्य जीवन में…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को मिल रही है। उप मुख्यमंत्री…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते हुए टेनिस दिग्गज Leander Paes…

2 Min Read
Trending Newsक्राइम

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?