Latest News

अनिल अंबानी के घर समेत कई ठिकानों पर CBI की छापेमारी. 17,000 करोड़ रूपये के बैंक लोन के फ्रॉड का मामला.

रिलांयस कंपनी के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. शनिवार सुबह 7 बजे से ही सीबीआई (CBI) की टीम ने उनके आवास पर पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि सीबीआई के 7 से 8 अधिकारी कफ परेड स्थित सीविंड सोसायटी में उनके आवास पर तलाशी अभियान चला रहे हैं, जहां अनिल अंबानी अपने परिवार सहित मौजूद हैं.

17,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले से जुड़ा है मामला

यह कार्रवाई ₹17,000 करोड़ रुपये के कथित बैंक लोन घोटाले से जुड़ी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, CBI यस बैंक और अनिल अंबानी की कंपनियों के बीच हुए वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है. इससे पहले ईडी (ED) भी इस मामले में अनिल अंबानी से जुड़ी व्यावसायिक संस्थाओं पर छापेमारी कर चुकी है.

ED की जांच में गंभीर गड़बड़ियां आईं थीं सामने

इससे पहले ईडी की जांच में कई गड़बड़ियां सामने आई थीं. जिनमें अनवेरिफाइड कंपनियों को लोन जारी करना,  इन संस्थाओं में एक ही डायरेक्टर और पत्ते का होना, लोन फाइलों में आवश्यक दस्तावेजों का नहीं होना, बिना आवश्यक दस्तावेजों के लोन स्वीकृत करना और कर्ज चुकाने के लिए नए कर्ज लेना शामिल था.

जुलाई में ईडी ने मुंबई में 35 जगहों पर छापे मारे थे और रिलायंस ग्रुप से जुड़ी करीब 50 संस्थाओं और 25 व्यक्तियों पर कार्रवाई की थी. जानकारी के अनुसार, 2017 से 2019 के बीच यस बैंक ने अंबानी की कंपनियों को बड़े पैमाने पर लोन जारी किए थे. आरोप है कि इस प्रक्रिया में यस बैंक प्रमोटर्स को भी भारी रकम मिली थी, जिस कारण रिश्वत और साठगांठ के एंगल से जांच की भी जा रही है.

सीबीआई की रेड के बाद माना जा रहा है कि अनिल अंबानी की कानूनी दिक्कतें और गहराने वाली हैं.

news desk

Recent Posts

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

1 hour ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

2 hours ago

UP Election 2027: सीट बंटवारे की अटकलों के बीच अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, बोले- ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की…

3 hours ago

GST Arrest Power: क्या खत्म होगी टैक्स अफसरों की गिरफ्तारी की शक्ति? 7 अक्टूबर की बैठक में बड़ा फैसला संभव

जीएसटी लागू होने के करीब नौ साल बाद टैक्स प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को…

3 hours ago

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार…

13 hours ago

77 की उम्र में ChatGPT से बिजनेस प्लान बना रहे थे दादाजी, तीन बार कहा ‘सर’ तो वायरल हो गई तस्वीर; सोशल मीडिया ने किया सलाम

हैदराबाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आमतौर पर युवाओं की चर्चा होती है, लेकिन हैदराबाद के…

14 hours ago