Trending News

BSNL ने लॉन्च किया Made in India 4G: पीएम मोदी ने झारसुगुड़ा से किया शुभारंभ, 20 लाख यूजर्स को बड़ा तोहफ़ा

देश की प्रमुख सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL ने शनिवार को अपना स्वदेशी 4G नेटवर्क लॉन्च कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा से इस सेवा का उद्घाटन किय. यह कदम भारतीय टेलीकॉम क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. BSNL ने अपनी 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह 4G सेवा शुरू की है. BSNL के 4G नेटवर्क के लॉन्च के साथ अधिकारियों ने इसे डिजिटल इंडिया के लिए एक बड़ा माइलस्टोन बताया है. अधिकारी मान रहे हैं कि इस नई सेवा से करीब 20 लाख नए यूजर्स जुड़ेंगे.

कंपनी का क्या है दावा ?

कंपनी का कहना है कि स्वदेशी 4G नेटवर्क का रोलआउट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के अनुरूप है और यह भविष्य में BSNL के 5G अपग्रेड का रास्ता भी खोलेगा. लॉन्च के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने 97,500 मोबाइल टावरों का भी उद्घाटन किया, जिनमें से लगभग 92,600 टावर 4G सेवाओं के लिए तैयार हैं. इन टावरों को बनाने में करीब 37 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है और ये पूरी तरह भारतीय टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा देश की विकास यात्रा में अहम योगदान देगा और डिजिटल कनेक्टिविटी के जरिए राज्य और देश दोनों को नई उन्नति के रास्ते मिलेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओडिशा को प्रकृति ने कई उपहार दिए हैं और कई दशकों तक राज्य ने कठिनाइयां झेली हैं. अब यह दशक ओडिशा को समृद्धि और विकास की ओर ले जाएगा. केंद्र सरकार ने हाल ही में राज्य में दो सेमीकंडक्टर यूनिट्स को मंजूरी दी है और यहां एक सेमीकंडक्टर पार्क भी स्थापित किया जाएगा.

आसानी से किया जा सकता है अपग्रेड

BSNL अधिकारियों के अनुसार, नया 4G नेटवर्क पूरी तरह क्लाउड-बेस्ड है और भविष्य में इसे आसानी से अपग्रेड किया जा सकता है. कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत देश के 26,700 से ज्यादा गांवों को कनेक्ट किया जाएगा, जिनमें से 2,472 गांव ओडिशा में हैं. इस विस्तार का मकसद डिजिटल एक्सेस बढ़ाना, लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना और बेहतर कम्युनिकेशन सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

news desk

Recent Posts

2 अक्टूबर पर बापू की याद में देशभर में क्या होगा खास? जानें पूरी तैयारी!

जब पूरा देश चैन की नींद सो रहा था, तब 2 अक्टूबर की सुबह एक…

38 minutes ago

शाहजहांपुर के मंदिर में दो साधुओं की हत्या, फिर शवों को चिता पर जलाया, मंदिर में रहने को लेकर विवाद का शक

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या के बाद…

2 hours ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के यात्रियों के लिए इजराइल ने भेजा विमान, सऊदी अरब ने क्यों ठुकराई मांग?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट…

3 hours ago

राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में; तीसरे प्रत्याशी पर बोले- गिनती पूरी होने दें

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी…

3 hours ago

व्हाट्सएप बिजनेस उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा बदलाव: 1 अक्टूबर से लागू हो रहे नए मैसेजिंग चार्ज, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

भारत में छोटे से लेकर बड़े बिजनेस तक, सर्विस प्रोवाइडर्स अपने ग्राहकों से सीधे संवाद…

3 hours ago