Trending News

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार पर दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्था के कारण मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस खास अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु शीतला माता के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे। लेकिन मंदिर परिसर में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इसी दौरान कुछ श्रद्धालु जल्द दर्शन करने की होड़ में कतार तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।

देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और लोग एक-दूसरे पर गिरते-चढ़ते चले गए, जिससे भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया। करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भीड़ प्रबंधन में लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

news desk

Recent Posts

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

13 minutes ago

IPL 2026: MS Dhoni नहीं तो कंट्रोल नहीं! Chennai Super Kings के लिए खतरे की घंटी

आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का…

2 hours ago

ईरान के न्यूक्लियर सेंटर पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक, इस्फहान में 2000 पाउंड बंकर-बस्टर बम से धमाके

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हवाई हमला किया…

3 hours ago

अमेरिकी रणनीति में बदलाव: ईरान के साथ संघर्ष पर केंद्रित, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर धीरे कदम

वॉशिंगटन: अमेरिकी प्रशासन ने ईरान के साथ जारी तनाव में नई रणनीति अपनाने का निर्णय…

3 hours ago

यूएन में वरिष्ठ राजनयिक का इस्तीफा, ईरान–परमाणु हथियारों को लेकर गंभीर चेतावनी

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान पर परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल…

3 hours ago

2026 में बड़ा धमाका कर सकता है Apple, एक साथ कई नए डिवाइस लॉन्च होने की तैयारी!

ऐपल इस साल अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बड़े स्तर पर बढ़ाने की तैयारी में दिखाई…

6 hours ago