फिल्म 'KING' के लिए 2026 की डेट लॉक कर दी है
साल 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ बनकर बॉक्स ऑफिस को हिला देने वाले बॉलीवुड के GOAT यानी शाहरुख खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने के लिए तैयार हैं। किंग खान ने अपनी मच-अवेटेड मेगा-थ्रिलर फिल्म ‘KING’ के लिए 2026 की ये डेट लॉक कर दी है।
क्यों हुआ ये फैसला?
बॉलीवुड गलियारों में खबर है कि शाहरुख और ‘किंग’ के मास्टरमाइंड सिद्धार्थ आनंद ने बॉक्स ऑफिस पर ‘क्लैश का रिस्क’ नहीं लेने का फैसला किया है। पहले ये फिल्म दिसंबर के शुरुआत में आनी थी, लेकिन वहां रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पहले से ही बैटिंग कर रही है।
शाहरुख जानते हैं कि दो बड़ी फिल्मों का टकराना मतलब फैंस का बंटवारा। इसलिए उन्होंने ‘रामायण’ को रास्ता दिया और खुद क्रिसमस वीकेंड के जैकपॉट को चुना। अब ‘रामायण’ और ‘किंग’ के बीच लगभग 45 दिनों का गैप होगा और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली हैं!
क्या है ‘KING’ का असली हाईप?
इस फिल्म को लेकर इंटरनेट पर पहले ही ‘बज़’ बना हुआ है, और इसकी वजहें बहुत सॉलिड हैं: फिल्म में पहली बार शाहरुख और सुहाना खान एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। बाप-बेटी की ये जोड़ी क्या कमाल करेगी, इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अभिषेक बच्चन इस फिल्म में ‘Bad Guy’ बनने वाले हैं। उनका डार्क अवतार शाहरुख के ‘एसासिन’ लुक को कड़ी टक्कर देगा।
फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। मतलब हॉलीवुड लेवल का एक्शन और अनिरुद्ध रविचंदर का ‘फाड़ू’ म्यूजिक गारंटीड है।
क्रिसमस पर मचेगा गदर!
क्रिटिक्स का कहना है की 2026 का अंत बहुत ही ‘क्रेजी’ होने वाला है। एक तरफ ‘रामायण’ की ग्रैंडनेस होगी, तो दूसरी तरफ शाहरुख खान का हाई-ऑक्टेन एक्शन। हालांकि ‘Avengers: Doomsday’ भी इसी के आसपास रिलीज हो रही है, लेकिन किंग खान के सामने हॉलीवुड का टशन कितना टिकेगा, ये देखना दिलचस्प होगा।
नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…
कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…
बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…
नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…
कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…
भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी…