Trending News

“Born Different”! पहली बार सामने आया Nothing की नई B-Series का लुक, बेहद कम कीमत में मिलेगा प्रीमियम फील

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपने हटके और ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन से ‘कूल फैक्टर’ लाने वाली कंपनी Nothing अब एक और बड़ा धमाका करने के मूड में है। प्रीमियम और मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी हाइप बनाने के बाद, कार्ल पेई की ये कंपनी अब देश के बजट स्मार्टफोन मार्केट पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रही है। नथिंग ने ऑफिशियली अपनी एक बिल्कुल नई सीरीज का पहला टीज़र ड्रॉप कर दिया है, जिसे ‘B-Series’ नाम दिया गया है।

क्या है नथिंग का नया गेमप्लान?


नथिंग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक मिस्टीरियस पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक बड़ा सा “B” अक्षर फ्लैश हो रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने एक सुपर-कैची टैगलाइन दी है “Born Different”।

यह नथिंग के इतिहास में पहली बार है जब कंपनी ‘B’ नाम से कोई लाइनअप पेश कर रही है। अब तक मार्केट में सिर्फ नथिंग के फ्लैगशिप फोन्स या फिर उनके सब-ब्रांड ‘CMF by Nothing’ का ही जलवा था। ऐसे में इस नई ‘B-सीरीज’ ने टेक वर्ल्ड में एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है।

सेगमेंट में मचेगी खलबली!


कंपनी ने अभी तक इस अपकमिंग डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स या प्राइसिंग से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन टेक इन्साइडर्स और लीक्स की मानें तो यह नथिंग का एक अल्ट्रा-बजट या एग्रेसिवली प्राइस्ड स्मार्टफोन होने वाला है।

माना जा रहा है कि इस सीरीज के ज़रिए नथिंग भारत के 15,000 से 20,000 रुपए वाले प्राइस सेगमेंट को टारगेट करेगी। फिलहाल इस बजट में शाओमी, रियलमी, मोटो और वीवो जैसे ब्रांड्स का राज है। लेकिन अगर नथिंग इस प्राइस पॉइंट पर भी अपना सिग्नेचर ग्लिफ लाइट्स “Glyph Interface” वाला लुक और एकदम क्लीन, नो-ब्लोटवेयर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस दे देती है, तो बाकी ब्रांड्स के लिए टेंशन बढ़ना तय है।

लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन्स पर सस्पेंस


टीज़र में फोन के लुक या हार्डवेयर को लेकर ज्यादा हिंट्स नहीं दिए गए हैं। मगर जिस तरह से नथिंग ने इंडिया में इसका बज क्रिएट करना शुरू कर दिया है, उससे साफ है कि इसकी लॉन्च डेट अब ज़्यादा दूर नहीं है। आने वाले कुछ ही दिनों में कंपनी इसके फीचर्स को रीवील करना शुरू कर सकती है।

नथिंग हमेशा से ‘डिज़ाइन-फर्स्ट’ अप्रोच के लिए जानी जाती है। अगर कंपनी बजट सेगमेंट में भी अपने प्रीमियम सॉफ्टवेयर “Nothing OS” का स्मूथ एक्सपीरियंस दे देती है, तो यह उन बायर्स के लिए पहली पसंद बन सकता है जो कम पैसों में कुछ नया और ट्रेंडी यूज़ करना चाहते हैं।

news desk

Recent Posts

Gold Silver Price Today: मुहूर्त ट्रेडिंग में महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें 10 ग्राम गोल्ड का भाव

दिवाली के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट में भी निवेशकों की हलचल देखने…

3 hours ago

ट्रंप से दूरी बनाकर 2028 की तैयारी में जुटे जेडी वेंस! मिडटर्म चुनाव में हार के बाद बदली रणनीति, अब अपनी पहचान बनाने पर जोर

अमेरिका में मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस…

3 hours ago

Rising Stars Asia Cup: रजत पाटीदार ने टूर्नामेंट से वापस लिया नाम, आयुष बडोनी को मिला मौका; रिंकू सिंह बने उप-कप्तान

राइजिंग स्टार्स एशिया कप से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है चोट से…

5 hours ago

Kanpur News: कानपुर में दर्दनाक हादसा, भरभराकर गिरी मकान की छत; 15 दिन की बच्ची समेत एक परिवार के 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन…

7 hours ago

इजराइल की सियासत में बड़ा उलटफेर! नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट, गादी आइसेनकोट को सरकार बनाने का न्योता

इजराइल में सत्ता परिवर्तन की आहट तेज हो गई है राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव…

8 hours ago