राज्य

लखनऊ पुस्तक मेला: किताबों की वो दुनिया जहां खो जाना चाहते हैं पाठक

अगर आपको भी किताबों से प्यार है तो आइए लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में जहां चल रहा पुस्तक मेला आपका ही इंतजार कर रहा है. फॉर्स वन बुक और के.टी फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेले का प्रमुख ध्येय ‘विज़न 2047′ : विकसित भारत विकशित प्रदेश’ है, जिसमें अलग अलग जॉनर की किताबों के साथ भारत के उज्जवल भविष्य की झलक भी देखने को मिल रही है.

पुस्तक मेले के करीब 120 स्टाल और 50 से अधिक मशहूर प्रकाशक जैसे हिंद युग्म, प्रभात प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, नेशनल बुक ट्रस्ट, साहित्य अकादमी, भारतीय ज्ञानपीठ, साहित्य भण्डार समेत कई प्रकाशन मौजूद हैं.

साहित्य, राजनीति, इतिहास, विज्ञान, आध्यात्म और बच्चों की कहानियों समेत हर वर्ग के लिए पुस्तकें उपलब्ध है. खासतौर पर बच्चों के लिए तो किताबों की पूरी दुनिया ही सजी हुई है. एक इंच की गीता और ताम्रपत्र पर लिखी हनुमान चालीसा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

अगर साहित्य की बात की जाए तो पाठकों की पसंद ‘नई वाली हिंदी’ यानी हिंद युग्म प्रकाशन बनी हुई है. उनका मानना है की आज के युवाओं में आम बोल चाल की भाषा वाली किताबों का बहुत क्रेज है. ऐसे में ‘नई वाली हिंदी’ उन्हे लुभा रही है. हिंदी साहित्य में हिंदयुग्म के संपादक शैलेष भारतवासी ने ‘नई वाली हिंदी’ का अभियान शुरू किया है जिसे पाठकगण खासकर युवा पाठकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है.

शनिवार को पुस्तक नवश्रृजन संस्था द्वारा आयोजित कवि सम्म्लन में देवेश द्वारा संपादित साझा काव्य-संग्रह “वह तुम हो” के रचनाकारों का काव्यपाठ हुआ जिसका दर्शकों ने खुब लुत्फ उठाया.

news desk

Recent Posts

दिवाली मिलन के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2029 की तैयारी और ‘वोट चोरी’ पर मंथन के संकेत

राहुल गांधी के आवास पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता, डीके शिवकुमार से अशोक गहलोत…

1 hour ago

Paraguay Political Crisis: बैंक डूबा, 30 लाख लोगों की बचत फंसी, अपनी ही पार्टी ने गिराई राष्ट्रपति की सरकार

पैराग्वे में यूएनो बैंक संकट ने राजनीतिक भूचाल ला दिया। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को महाभियोग…

1 hour ago

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

18 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

19 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

21 hours ago