Trending News

समुद्र में 133 यात्रियों से भरी नाव पलटी, मची चीख-पुकार; 67 लोगों को बचाया गया, बाकी की तलाश में तेज रेस्क्यू ऑपरेशन

जॉर्जटाउन: दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना में बड़ा समुद्री हादसा हो गया। 133 यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद शुरू किए गए राहत और बचाव अभियान में अब तक 67 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश लगातार जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस दुर्घटना में किसी की मौत हुई है या नहीं।

राजधानी से पोर्ट कैतूमा जा रही थी नाव

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई नाव ‘एमवी बारिमा’ थी। यह राजधानी जॉर्जटाउन से उत्तरी अटलांटिक तट के रास्ते पोर्ट कैतूमा की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान पोमेरून नदी के निकट नाव अचानक पलट गई।

राहत एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक 67 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बचाए गए लोगों में 15 बच्चे भी शामिल हैं।

रात में मिली सूचना, तुरंत शुरू हुआ बचाव अभियान

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, नाव पलटने की सूचना स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर 1 मिनट पर मिली। इसके तुरंत बाद सरकारी और निजी नौकाओं की मदद से व्यापक खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

बचाव दल लगातार लापता यात्रियों की तलाश में जुटा हुआ है और अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि अभियान के दौरान अन्य लोगों को भी सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

राहत कार्यों की निगरानी कर रहे प्रधानमंत्री

हादसे के बाद सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई है। प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स स्वयं अभियान की निगरानी कर रहे हैं और संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं ताकि राहत कार्य बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

कुछ दिन पहले वियतनाम में भी हुआ था बड़ा नाव हादसा

गुयाना की यह दुर्घटना ऐसे समय सामने आई है जब कुछ दिन पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भी एक नाव पलटने का बड़ा हादसा हुआ था। उस घटना में कई भारतीय यात्रियों समेत कुल 36 लोग नाव पर सवार थे। हादसे में 15 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

vineet verma

Recent Posts

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

2 hours ago

10 दिन से पुलिस को चकमा दे रही ‘ब्यूटी क्वीन’ श्रद्धा दुबे! 3 अफसरों पर गिरी गाज, अब मां-बाप से पूछताछ… आखिर कहां छिपी है आरोपी?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…

2 hours ago

‘इश्का-इश्का’ में प्यार की हद पार करता जुनून, हैली शाह की दमदार एक्टिंग और खौफनाक कहानी बांधे रखती है

नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…

2 hours ago

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…

2 hours ago