Trending News

ऑनलाइन रबड़ जैसे अंडे बेच रहा Blinkit! FSSAI ने लिया एक्शन, दिया लास्ट अल्टीमेटम

इंटरनेट और क्विक-कॉमर्स के इस दौर में जहाँ 10 मिनट में घर पर राशन पहुँच जाता है, वहीं अब ऑनलाइन मिलने वाले खाने-पीने के सामान की क्वालिटी पर बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं। सोशल मीडिया पर कंज्यूमर की भारी शिकायतों के बाद, FSSAI ने कड़ा रुख अपनाया है। FSSAI ने प्रमुख क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit को नोटिस जारी कर ऑनलाइन बेचे जा रहे पुअर क्वालिटी वाले अंडों पर 7 दिनों के अन्दर एक्शन टेकेन रिपोर्ट मांगा है।

क्या है पूरा मामला?


मामले की शुरुआत तब हुई जब कई कस्टमर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कंप्लेंट की कि Blinkit से मंगाए गए अंडों से न केवल बेहद खराब और सड़ी हुई बदबू आ रही थी, बल्कि पकाने या उबालने पर उनका टेक्सचर अजीबोगरीब, प्लास्टिक या रबर जैसा हो गया था। इस गंभीर शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए फ़ूड रेगुलेटर FSSAI ने तुरंत एक्शन लिया।

“सिर्फ डिलीवरी पार्टनर कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकते”


FSSAI ने क्लियर किया है कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स केवल एक ‘डिलीवरी जरिया’ नहीं हैं। अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड सेलर्स प्रोडक्ट्स की क्वालिटी और सेफ्टी इंश्योर करना भी उनकी लीगल रिस्पॉन्सिबिलिटी है।

कोई भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना वैलिड FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन वाले सेलर्स को अपने ऐप पर प्रोडक्ट्स बेचने की परमिशन नहीं दे सकता। FSSAI ने ये भी कहा है की Blinkit को 7 दिनों के अंदर बताना होगा कि ये इश्यू क्यों हुआ और उन्होंने बेकार प्रोडक्ट्स देने वाले वेंडर्स के खिलाफ क्या एक्शन लिया। अगर जवाब सही नहीं हुआ, तो उन पर फाइन या लीगल एक्शन लिया जा सकता है।

news desk

Recent Posts

‘क्या मुझे दफनाया जाएगा या जलाया जाएगा?’: धर्म परिवर्तन के दबाव और पास्ट रिलेशनशिप पर हिमांशी खुराना का बड़ा खुलासा…

मुंबई। 'बिग बॉस 13' फेम मशहूर पंजाबी अभिनेत्री और गायिका हिमांशी खुराना इन दिनों अपनी…

13 minutes ago

इंडोनेशिया में 24 घंटे में 3 बड़े भूकंप से दहली धरती, 7.7 की तीव्रता ने बढ़ाई चिंता; आखिर क्यों बार-बार कांपता है यह इलाका?

इंडोनेशिया: महज 24 घंटे के भीतर तीन बड़े भूकंपों ने इंडोनेशिया में दहशत पैदा कर…

38 minutes ago

उज्जैन में नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर मची अफरा-तफरी, धक्का-मुक्की में 3 श्रद्धालु घायल

उज्जैन: नागपंचमी के मौके पर उज्जैन के प्रसिद्ध नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी…

41 minutes ago

Air India: 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव, फाइनल रिपोर्ट तक फ्लाइट ड्यूटी से हटाए गए

एअर इंडिया में पायलटों की ड्रग टेस्टिंग के दौरान दो और पायलट शुरुआती जांच में…

49 minutes ago

Weather Update: अगले 3 घंटे लखनऊ-कानपुर समेत 8 जिलों पर भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। राजधानी…

1 hour ago