Trending News

बिहार में जारी पहले वोटर लिस्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, राजेश राम ने मांगी अहम जानकारियां!

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच वोटर लिस्ट को लेकर एक बार फिर विवाद गरमा गया है. हाल ही में चुनाव आयोग ने SIR के बाद पहली फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी, लेकिन कांग्रेस ने इसे लेकर चुनाव आयोग (EC) पर गंभीर आरोप लगाया है. कांग्रेस ने बिहार में जारी किए गए वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का दावा किया है.

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट में जानबूझकर गड़बड़ी की गई है. उनका कहना है कि चुनाव आयोग भाजपा की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रहा है और इस सूची में पक्षपात दिख रहा है.

प्रदेश अध्यक्ष ने EC से मांगा जवाब

वोटर लिस्ट को लकेर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने वोटर लिस्ट में पाई गई खामियों को लेकर चुनाव आयोग से कई अहम जानकारियों की मांग की है. उन्होंने विशेष रूप से राज्य से पलायन कर चुके लोगों के नामों की कटौती की पूरी सूची सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि यह पता चल सके कि SIR प्रक्रिया के तहत कितने ऐसे नाम हटाए गए हैं.

इसके अलावा, उन्होंने फॉर्म 6E के माध्यम से जोड़े गए नए वोटरों की संख्या और उनकी सूची भी चुनाव आयोग से साझा करने को कहा है. साथ ही, नई वोटर लिस्ट में महिलाओं के नामों में हुए बदलावों यानी कितनी महिलाओं के नाम हटाए गए और कितने जोड़े गए इसका का भी विस्तृत ब्यौरा देने की मांग की है. इसके साथ ही, मृतकों के नामों को वोटर लिस्ट से हटाने की पुष्टि के लिए मृतकों की सूची जारी करने की भी कांग्रेस ने जोरदार अपील की है.

चुनाव आयोग ने पहले स्पष्ट किया था कि SIR प्रक्रिया के जरिए राज्य में घुसपैठियों के नाम हटाए जाएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा कोई नाम सार्वजनिक नहीं हुआ है. कांग्रेस वोट चोरी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर रही है. चुनाव आयोग कांग्रेस के आरोपों को खारिज करता है. लेकिन कई सवाल ऐसे भी हैं जिनके जवाब नहीं मिले हैं. फिलहाल बिहार में SIR चुनावी मुद्दा बन चुका है.

news desk

Recent Posts

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

8 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

8 hours ago

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

8 hours ago

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

9 hours ago

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

9 hours ago

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…

9 hours ago