सियासी

बिहार बंद के दौरान दिखी संवेदनहीन तस्वीर, गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोका!

पीएम मोदी के लिए कहे गए अपशब्द के मुद्दे पर गुरूवार को बीजेपी ने बिहार बंद बुलाया है. इस दौरान बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे. हालांकि बंद के दौरान नालंदा जिले में एक अमानवीय तस्वीर भी देखने को मिली.

दरअसल बीजेपी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तभी एक एंबुलेंस वहां आई गई. जिसमें एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उसे रोक दिया. तभी वहां मौजूद एक स्थानीय पत्रकार ने बीजेपी के एक कार्यकर्ता से पूछा कि ‘एंबुलेंस को क्यों रोक रहे हैं’ इस पर बीजेपी के कार्यकर्ता का जवाब था कि ‘आज बिहार बंद हैं, 12 बजे तक कोई गाड़ी नहीं चलेगी क्या इन लोगों को ये मालूम नहीं था. इसी समय दर्द होना था’ इस पर पत्रकार ने कहा कि ‘प्रेग्नेंसी का दर्द समय देख के थोड़े ही होता है’.

हालांकि बाद में एंबुलेंस को जाने दिया गया. बीजेपी के कार्यकर्ता और पत्रकार के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जिसके बाद राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के नेता इस मुद्दे पर बीजेपी से सवाल कर रहे हैं.

दरअसल दरभंगा जिले में हुई राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के कार्यक्रम के बाद रिजवी राजा नाम के युवा ने पीएम मोदी को अपशब्द कहा. जिसके बाद बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. हालांकि कांग्रेस ने साफ कर दिया कि वो उनका कार्यकर्ता नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजवी एमआईएम का समर्थक बताया गया. इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी ने गुरूवार को सुबह 7 बजे से लेकर 12 तक बिहार बंद बुलाया था.

news desk

Recent Posts

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

3 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

3 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

5 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

6 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

6 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

7 hours ago