Trending News

तेजस्वी तो अभी बच्चा है…तेजप्रताप ने ऐसा क्यों कहा?

पटना.बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले राज्य की सियासत में घमासान तेज हो गया है.नेताओं की फिसलती जुबानें लगातार राजनीतिक मर्यादाओं को ताक पर रखती नज़र आ रही हैं.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव जहां मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव अब उनके खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते दिख रहे हैं.

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निष्कासित होने के बाद अपनी नई पार्टी जननायक जनता दल की टिकट पर चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर बड़ा बयान दिया है.
पत्रकारों से बातचीत में तेजप्रताप ने कहा-“तेजस्वी अभी बच्चा है। चुनाव के बाद हम उसे झुनझुना थमा देंगे.”

तेजप्रताप ने यह भी कहा कि अगर तेजस्वी उनके इलाके में प्रचार करने आएंगे, तो वह भी राघोपुर जाएंगे. गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव महुआ सीट से जननायक जनता दल के प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं, जबकि तेजस्वी यादव राघोपुर से आरजेडी के उम्मीदवार हैं.

दोनों सीटों पर अब सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. लालू परिवार में चल रही इस खींचतान ने बिहार के चुनावी माहौल में नई हलचल पैदा कर दी है. तेजप्रताप के इस बयान के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी यादव या उनकी पार्टी आरजेडी इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है.

news desk

Recent Posts

यूपी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी; संतोष गंगवार की बेटी श्रुति को भी टिकट

धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत आठ नामों पर बीजेपी ने लगाया दांव 16 अक्टूबर को…

14 minutes ago

‘यह सीधे तौर पर यौन उत्पीड़न है…’ फेक AI वीडियो पर फूटा जान्हवी कपूर का गुस्सा, समर्थन में उतरे बॉलीवुड-टॉलीवुड के दिग्गज

बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग को…

18 minutes ago

राष्ट्रीय फिनस्विमिंग : UP की गायत्री और अमर का गोल्डन डबल,चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण समेत जीते 14 पदक

लखनऊ। पुणे में हुई छठी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग एवं अण्डरवाटर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम…

55 minutes ago

165W आउटपुट और 120W बिल्ट-इन केबल: जानें क्यों खास है Xiaomi का यह नया पावर बैंक

आजकल के डिजिटल दौर में सिर्फ फोन की बैटरी खत्म होना ही अकेली सिरदर्दी नहीं…

1 hour ago

RBI MPC Meeting: 4 साल बाद बढ़ सकता है रेपो रेट, महंगे हो सकते हैं Home-Car Loan; जानें क्यों

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति यानी MPC की तीन दिवसीय…

1 hour ago

SC ने खारिज की CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की माँग, पढ़ें कोर्ट रूम में क्या-क्या हुआ?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को अंतरिम रूप से निलंबित करने की मांग वाली…

2 hours ago