Trending News

निशु आजाद केस में बड़ा मोड़, बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज

निशु आजाद मामले में आखिरकार पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जिस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से सवाल उठ रहे थे, उसमें अब आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। पुलिस आरोपी को बुलंदशहर के चोला थाने लेकर गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 23 जून को जंतर-मंतर पर आखिर हुआ क्या था और इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी?

क्या है पूरा मामला?

23 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कथित हमले का मामला सामने आया था। प्रदर्शन में 14-15 वर्षीय सोशल मीडिया क्रिएटर निशु आजाद भी मौजूद थीं। आरोप है कि उनके पिता संजय कुमार जब मोबाइल से प्रदर्शन का वीडियो बना रहे थे, तभी स्वतंत्र भारद्वाज और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया।

इस घटना में संजय कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आने का दावा किया गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए RML अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत और FIR दर्ज किए जाने की बात सामने आई थी।

कब बढ़ा मामले का विवाद?

मामला उस वक्त फिर चर्चा में आ गया, जब दो दिन पहले स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट के दौरान घटना को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हाथ चलाया था और इस दौरान उन्हें चोट लगी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि संजय कुमार को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया और घटना के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। हालांकि, स्वतंत्र भारद्वाज के इन दावों और मामले से जुड़े अन्य बयानों को लेकर विवाद और तेज हो गया।

बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज

पॉडकास्ट के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया। पुलिस उसे चोला थाने लेकर गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ SC/ST Act के तहत कार्रवाई और संजय कुमार का दोबारा मेडिकल कराने की बात सामने आई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की धाराएं जोड़ने पर फैसला लिया जा सकता है।

स्वतंत्र भारद्वाज ने क्या सफाई दी?

वहीं, स्वतंत्र भारद्वाज ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि जिस घटना को हमला बताया जा रहा है, वह सेल्फ डिफेंस में हुई थी।

स्वतंत्र भारद्वाज के मुताबिक, जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान निशु और उनके पिता उनका वीडियो बना रहे थे। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने उनसे कैमरा नीचे करने के लिए कहा। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। भारद्वाज का कहना है कि इसी दौरान उन्होंने आत्मरक्षा में हाथ चलाया और उनके हाथ में पहना कड़ा संजय कुमार को लग गया।

फिलहाल पुलिस हिरासत में स्वतंत्र भारद्वाज से पूछताछ कर रही है। अब जांच में पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल घटना की पूरी सच्चाई, हमले की परिस्थितियों और मेडिकल रिपोर्ट से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करना होगा।

मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। ऐसे में पुलिस की जांच, मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध वीडियो फुटेज इस पूरे विवाद की अगली दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अब देखना होगा कि पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले में कौन-सी धाराएं लगाती है और आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

news desk

Recent Posts

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

2 hours ago

10 दिन से पुलिस को चकमा दे रही ‘ब्यूटी क्वीन’ श्रद्धा दुबे! 3 अफसरों पर गिरी गाज, अब मां-बाप से पूछताछ… आखिर कहां छिपी है आरोपी?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…

2 hours ago

‘इश्का-इश्का’ में प्यार की हद पार करता जुनून, हैली शाह की दमदार एक्टिंग और खौफनाक कहानी बांधे रखती है

नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…

2 hours ago

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…

2 hours ago