Trending News

गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज यूजर्स के लिए बड़ा झटका! ऑटोमैटिक फोटो बैकअप की सर्विस की बंद

अगर आप भी अपने कंप्यूटर की फोटोज को सेफ रखने के लिए Google Drive Desktop ऐप का यूज़ करते थे या उन्हें ऑटोमैटिक तरीके से Google Photos में सिंक करते थे, तो ये खबर आपके लिए है, गूगल ने अपने डेस्कटॉप ऐप से ‘Google Photos ऑटो-बैकअप’ की सुविधा को अब आधिकारिक रूप से बंद कर दिया है।

क्या बदला है?

अब तक, Google Drive for Desktop ऐप में एक ऐसा फीचर था जो कंप्यूटर के किसी भी फोल्डर की फोटो को सीधे Google Photos में अपलोड कर देता था। 10 अगस्त 2026 से, गूगल ने इस सर्विस को हटा दिया है। इसका मतलब है कि अब आप अपने कंप्यूटर के फोल्डर को सीधे गूगल फोटोज से ‘सिंक’ नहीं कर पाएंगे।

पुराने डेटा का क्या होगा?

गूगल ने क्लियर किया है कि जो तस्वीरें पहले से ही आपके Google Photos अकाउंट में बैकअप हो चुकी हैं, वो पूरी तरह सेफ रहेंगी। उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं होगा और न ही वो सभी डिलीट होंगी और यह बदलाव केवल भविष्य में होने वाले नए बैकअप पर लागू होगा।

अब फोटो बैकअप कैसे लें?

गूगल के इस बदलाव के बाद, कंप्यूटर से गूगल फोटोज में बैकअप लेने का तरीका थोड़ा बदल गया है। अब आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

सबसे पहले कंप्यूटर के ब्राउज़र में photos.google.com खोलें।

उसके बाद ‘Upload’ बटन पर क्लिक करें।

‘Back up folders’ या ‘Upload from computer’ के विकल्प का चयन करके मैन्युअल रूप से अपनी तस्वीरें चुन सकते हैं।

क्यों लिया गया यह फैसला?

गूगल ने अभी तक इस बदलाव के पीछे का कोई ठोस कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी अपनी सेवाओं को अधिक व्यवस्थित करना चाहती है और यूजर्स को वेब-आधारित इंटरफेस का अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

यह बदलाव उन लोगों के लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है जो ‘सेट एंड फॉरगेट’ सेट करके भूल जाने वाले बैकअप सिस्टम पर निर्भर थे। अब से आपको अपनी महत्वपूर्ण तस्वीरों को सुरक्षित रखने के लिए मैन्युअल रूप से उन्हें ब्राउज़र के माध्यम से अपलोड करने की आदत डालनी होगी।

news desk

Recent Posts

‘हर आदमी को ऐसी औरत से बचाए…’, सुनीता के आरोपों पर रुमर्ड GF कोमल का तीखा पलटवार

मुंबई। गोविंदा, सुनीता आहूजा और कोमल रानी स्वर्णकार के बीच चल रही चर्चाओं ने एक…

6 hours ago

SIR विवाद के बीच ECI की बड़ी बैठक, Gyanesh Kumar समेत तीनों आयुक्तों ने लिए कई फैसले; Form-6 पर भी स्थिति साफ

नई दिल्ली। चुनाव आयोग में चल रहे Special Intensive Revision यानी SIR से जुड़े विवाद…

7 hours ago

लखनऊ विमन्स प्रीमियर लीग: शेरनीज, क्वीन, चैलेंजर्स और फाल्कन सेमीफाइनल में, शनिवार को भी बारिश के कारण तीनों मैच नहीं हो पाए

लखनऊ। लखनऊ विमन्स प्रीमियर लीग का सेमीफाइल लाइनअप तय हो गया है। अंकों के हिसाब…

7 hours ago

Virat Kohli 2027 World Cup: विराट ने बताया आखिरी वनडे वर्ल्ड कप, बोले-‘सबकुछ झोंक दूंगा’, रोहित ने भी खोला भविष्य का राज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने वनडे भविष्य को लेकर…

7 hours ago

CM के हैंडल से जमुई पीड़िता की फोटो, FIR स्टेनो पर; सोशल मीडिया की जिम्मेदारी कैसे तय होती है?

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जमुई की नाबालिग…

7 hours ago

Asian Games 2026: कबड्डी में भारत का दोहरा धमाका, पुरुष टीम ने भी जीता गोल्ड; फाइनल में ईरान को 40-34 से रौंदा

एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। महिला…

7 hours ago