Entertainment

‘भूत बंगला’ का तूफान: अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी ने आते ही बदला पूरा गेम, 15.75 करोड़ की ओपनिंग से बॉक्स ऑफिस हिला

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ‘आइकॉनिक जोड़ी’ ने पर्दे पर वापसी करते ही बॉक्स ऑफिस के सारे सिनेरियो को बदल दिए हैं। हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने अपनी ओपनिंग डे पर रिपोर्ट से साबित कर दिया है कि ‘ओल्ड इज गोल्ड’ क्यों कहा जाता है। फिल्म ने पहले ही दिन उम्मीदों से कहीं ज्यादा तगड़ी शुरुआत की है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘भूल भुलैया’ वाला जलवा!


ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन इंडिया में 12.25 करोड़ रुपए का नेट बिजनेस किया। लेकिन असली ट्विस्ट गुरुवार शाम के पेड प्रिव्यूज में था, जहां से फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपए बटोर लिए। यानी कुल कमाई पहुंच गई है 15.75 करोड़ रुपए के पार पहले दिन ही।

सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी अक्षय का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने 23.90 करोड़ रुपए की वर्ल्डवाइड ग्रॉस ओपनिंग के साथ सबको हैरान कर दिया है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की बादशाहत खत्म?


पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रफ्तार पर अब ब्रेक लग गया है। अपने 30वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने जहां 2.70 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं ‘भूत बंगला’ ने सीधे नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।

इवनिंग शो में दिखी जबरदस्त ‘Hyped’


फिल्म की शुरुआत सुबह थोड़ी ठंडी रही थी, लेकिन पॉजिटिव “वर्ड-ऑफ़-माउथ” ने गेम बदल दिया।

मॉर्निंग शोज में स्लो स्टार्ट रही लेकिन नाइट शोज हाउस फुल हो गया था, मुंबई, पुणे और दिल्ली-NCR जैसे शहरों में फिल्म को लेकर तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

क्यों ‘मस्ट वॉच’ बनी ‘भूत बंगला’?


नॉस्टेल्जिया का तड़का: ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ वाले अक्षय-प्रियदर्शन को दोबारा साथ देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। A-List स्टार कास्ट जिसमे शामिल है तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी टाइमिंग के साथ वामीका गब्बी का फ्रेश टैलेंट फिल्म की जान है।

वधुसुर का डर: ‘वधुसुर’ नाम के राक्षस और मंगलपुर के रहस्य ने दर्शकों के बीच जबरदस्त सस्पेंस बना रखा है।

क्रिटिक्स की राय

क्रिटिक्स की मानें तो शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में 30-40 परसेंट का उछाल आना तय है। अगर फिल्म इसी पेस से चलती रही, तो यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक साबित होगी।

news desk

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: ‘बेटे ने गलत किया, उसे भी इंसाफ मिले’, गोलीकांड के आरोपी रेहान की मां का छलका दर्द

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में आरोपी रेहान की मां…

13 minutes ago

मोहन भागवत का बड़ा बयान-‘भारत में नहीं होगा रिजीम चेंज’, फ्रांस-बांग्लादेश और नेपाल का दिया उदाहरण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने भारत में सत्ता परिवर्तन के लिए…

36 minutes ago

Sheetal Devi World Record: शीतल देवी ने रचा इतिहास, 19 साल की उम्र में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशियन पैरा गेम्स के फाइनल में पहुंचीं

भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन…

1 hour ago

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

11 hours ago