Trending News

सांस लेने में दिक्कत से अस्पताल पहुंचे पंजाब CM, तभी आया ‘खालिस्तान’ धमकी भरा मेल— रेडियोएक्टिव जहर देने के दावे से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!

पंजाब में आज उस वक्त हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री भगवंत मान को सांस लेने में तकलीफ के चलते मोहाली के फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया। इलाज चल ही रहा था कि अस्पताल को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन बढ़ा दी।

ईमेल भेजने वाले ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ से जुड़ा बताया और दावा किया कि सीएम को पोलोनियम-210 (Po-210) जैसे दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ से संक्रमित किया गया है। इतना ही नहीं, मेल में अस्पताल को बम से उड़ाने और मोहाली के कई स्कूलों को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई। एहतियातन 16 स्कूलों को खाली करा लिया गया है।

क्या है धमकी में किया गया दावा?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह ईमेल दोपहर 1:11 बजे जीमेल के जरिए भेजा गया था। इसमें दावा किया गया कि पोलोनियम-210 एक घातक रेडियोएक्टिव जहर है जो शरीर के अंगों और डीएनए को तेजी से नुकसान पहुंचाता है। ईमेल में यह भी लिखा गया कि अगर सीएम बच गए तो उनका हाल पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा किया जाएगा। भेजने वाले ने खुद को ‘हंटर फार्ले’ बताया और पंजाब को ‘खालिस्तान’ कहकर संबोधित किया।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में यह धमकी फर्जी यानी hoax लग रही है, लेकिन रेडियोएक्टिव जहर का जिक्र होने के कारण मेडिकल और फॉरेंसिक एंगल से भी जांच की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

ईमेल मिलते ही पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गईं। फोर्टिस अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मोहाली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीएम मान की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब भगवंत मान को ऐसी धमकियां मिली हों। पहले भी अलगाववादी तत्वों की ओर से उन्हें निशाना बनाने की चेतावनियां दी जाती रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज है और लोग सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें। फिलहाल जांच एजेंसियां ईमेल की उत्पत्ति और भेजने वाले की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं।

news desk

Recent Posts

कहीं आप भी फेक WhatsApp तो नहीं चला रहे? एक क्लिक से लीक हो सकता है मैसेज, कॉल और लोकेशन डेटा

अगर आप WhatsApp को किसी अनजान लिंक के जरिए डाउनलोड करते हैं, तो अब अतिरिक्त…

5 hours ago

हापुड़ में भाई-बहन निकले लुटेरे गैंग के मास्टरमाइंड,लग्जरी कपड़े और महंगे मोबाइल के लिए करते थे वारदात

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के इंद्रलोक कॉलोनी में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा…

7 hours ago

इंडियन आइडल के मंच पर छलके करिश्मा कपूर के आंसू, मां बबीता कपूर को बताया असली सुपरस्टार

90 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में शामिल करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी सफर में…

7 hours ago

‘हेरा फेरी  3’ को फिर लगा झटका, राइटर  रोहन शंकर ने बनाई दूरी; प्रियदर्शन पर रखी वापसी की शर्त

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा comedy franchises में से एक ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर…

10 hours ago