अन्य

सावधान! कहीं आपका आधार नकली तो नहीं? मिनटों में ऐसे करें असली–नकली की पहचान नहीं तो

इस बात में कोई शक नहीं की डिजिटल दौर के इस युग में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खोलना हो, सिम कार्ड लेना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो या फिर किसी सरकारी-निजी काम के लिए पहचान साबित करनी हो हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। लेकिन बढ़ती डिजिटल सुविधाओं के साथ-साथ नकली आधार कार्ड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार लोग धोखाधड़ी और स्कैम का शिकार हो जाते हैं, क्योंकि वो असली और नकली आधार कार्ड में फर्क नहीं कर पाते।

अगर आपको किसी व्यक्ति के आधार कार्ड की सच्चाई पर शक है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ तरीकों की मदद से पहचान सकते हैं कि किसी का आधार कार्ड असली है या नकली। अगर आप भी किसी स्कैम में नहीं फंसना चाहते हैं, तो जान लें कैसे नकली आधार कार्ड की पहचान की जा सकती है।

QR कोड से करें तुरंत चेक
हर असली आधार कार्ड पर एक सिक्योरिटी QR कोड दिया होता है। इसे जांचने के लिए आप अपने स्मार्टफोन में Aadhaar QR Scanner ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। QR कोड स्कैन करते ही कार्डधारक का नाम, जन्मतिथि, लिंग और फोटो स्क्रीन पर दिखाई देने लगती है। अगर स्कैन करने पर जानकारी मेल नहीं खाती या QR कोड काम ही नहीं करता, तो यह संकेत हो सकता है कि आधार कार्ड नकली है।

UIDAI वेबसाइट से करें ऑनलाइन वेरिफिकेशन

आधार की वैधता जांचने का सबसे भरोसेमंद तरीका UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट है। इसके लिए myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं और Check Aadhaar Validity आप्शन पर क्लिक करें। अब 12 अंकों का आधार नंबर और दिए गए सुरक्षा कोड को भरें। अगर आधार नंबर सही और वैध है, तो स्क्रीन पर “Aadhaar Verification Completed” का मैसेज दिखाई देगा। इसके साथ ही व्यक्ति की आयु सीमा, लिंग और राज्य की जानकारी भी सामने आएगी।

आधार कार्ड की छपाई पर भी रखें ध्यान

असली आधार कार्ड की प्रिंट क्वालिटी साफ और क्लियर होती है। धुंधली लिखावट, खराब फोटो क्वालिटी या बहुत पतला और सस्ता कागज अक्सर नकली कार्ड की पहचान हो सकता है। हालांकि, केवल दिखावट के आधार पर फैसला करना सही नहीं है। हमेशा डिजिटल वेरिफिकेशन जरूर करें।

सावधानी ही सुरक्षा है

आजकल नकली आधार कार्ड के जरिए ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में किसी भी जरूरी काम से पहले आधार की सत्यता जांचना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सतर्कता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।

news desk

Recent Posts

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…

48 minutes ago

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…

2 hours ago

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

2 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप : मैच टाई… फिर सुपर ओवर… फिर दूसरा सुपर ओवर ! और आखिर में किस्मत से हारा अफगानिस्तान

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…

3 hours ago

अब विदेशी AI पर निर्भरता कम होगी: Sarvam Vision और Bulbul v3 के साथ ‘Sovereign AI’ की दिशा में भारत की बड़ी छलांग

भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी…

3 hours ago