Trending News

दिल्ली जाने से पहले चेक कर लें ट्रेन नंबर! कैंसिल और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी लिस्ट

दिल्ली जाने का प्लान है? तो निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर जरूर चेक कर लें! कहीं ऐसा न हो कि स्टेशन पहुंचने के बाद पता चले कि आपकी ट्रेन का रूट बदल गया है या ट्रेन रद्द कर दी गई है। दरअसल, दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित होने वाला है। इसके चलते रेलवे ने सुरक्षा और संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। 11, 12 और 13 सितंबर को कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे, जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। ऐसे में अगर आप इन तारीखों में दिल्ली की यात्रा करने वाले हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए बेहद जरूरी है।

इन ट्रेनों के बदले जाएंगे रूट 

  • ट्रेन नंबर 20840 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 11 सितंबर
  • ट्रेन नंबर 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 11 सितंबर
  • ट्रेन नंबर 64419 हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद EMU 11 सितंबर
  • ट्रेन नंबर 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 11 सितंबर
  • ट्रेन नंबर 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 11 सितंबर
  • ट्रेन नंबर 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 11 सितंबर
  • ट्रेन नंबर 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 12 सितंबर
  • ट्रेन नंबर 54411 रेवाड़ी-मेरठ कैंट पैसेंजर 12 सितंबर
  • ट्रेन नंबर 12420 गोमती एक्सप्रेस 12 सितंबर
  • ट्रेन नंबर 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी 12 सितंबर
  • ट्रेन नंबर 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस 12 सितंबर
  • ट्रेन नंबर 54474 सहारनपुर-दिल्ली JN पैसेंजर 13 सितंबर
  • ट्रेन नंबर 14030 मेरठ कैंट-श्री गंगानगर स्पेशल 13 सितंबर
  • ट्रेन नंबर 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा सुपरफास्ट 13 सितंबर

आज रद्द रहेंगी ये ट्रेनें ( 11 सितंबर 2026)

  • ट्रेन नंबर 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU
  • ट्रेन नंबर 64491 दिल्ली जंक्शन-शामली EMU
  • ट्रेन नंबर 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU
  • ट्रेन नंबर 64492 नई-दिल्ली पलवल लेडिज EMU
  • ट्रेन नंबर 64015 पलवल-शकूरबस्ती EMU

कल रद्द रहेंगी ये ट्रेनें (12 सितंबर 2026)

  • ट्रेन नंबर 64441 गाजियाबाद-नई दिल्ली  EMU
  • ट्रेन नंबर 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली  EMU
  • ट्रेन नंबर 64406 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद  EMU
  • ट्रेन नंबर 64492 नई दिल्ली-पलवल लेडिज  EMU
  • ट्रेन नंबर 64443 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन  EMU
  • ट्रेन नंबर 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली  EMU
  • ट्रेन नंबर 64412 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद  EMU
  • ट्रेन नंबर 64439 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन  EMU
  • ट्रेन नंबर 64432 नई- दिल्ली-गाजियाबाद  EMU
  • ट्रेन नंबर 64425 गाजियाबाद-नई दिल्ली  EMU
  • ट्रेन नंबर 64445 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन  EMU
  • ट्रेन नंबर 64410 नई-दिल्ली-गाजियाबाद  EMU
  • ट्रेन नंबर 64418 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद MEMU

13 सितंबर को भी रद्द रहेंगी ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 64053 पलवल-गाजियाबाद  EMU
  • ट्रेन नंबर 64071 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती  EMU
  • ट्रेन नंबर 64078 नई दिल्ली-पलवल  EMU
  • ट्रेन नंबर 64411 साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन  EMU
  • ट्रेन नंबर 64031 गाजियाबाद-शकूरबस्ती  EMU
  • ट्रेन नंबर 64426 नई दिल्ली-गाजियाबाद  EMU

तो अगर 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली जाने का प्लान है, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर और रनिंग स्टेटस जरूर चेक कर लें। क्योंकि ब्रिक्स समिट के चलते हुए ये बदलाव आपकी यात्रा का पूरा प्लान बदल सकते हैं।

news desk

Recent Posts

UP Wheelchair Pickleball: लखनऊ में 20 सितंबर को होगा यूपी टीम का सिलेक्शन ट्रायल, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा दिव्यांग फाउंडेशन के सहयोग एवं प्रबंधन में राज्य…

2 hours ago

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता दिल, ईशान किशन से DRS पर हुई मजेदार नोकझोंक

दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन की शानदार जीत के बाद टीम…

2 hours ago

मस्ती, प्यार, लड़ाई और आंसू…. 19 साल के सफर ने बिग बॉस के घर को किया भावुक

इंडिया के सबसे बड़े और पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस ने अपने सफर के दो…

3 hours ago

शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 23,300 के नीचे; कच्चे तेल ने बढ़ाई टेंशन

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 11 सितंबर को कारोबार की शुरुआत ही भारी गिरावट…

3 hours ago

गोंडा हत्याकांड पर अखिलेश यादव का सियासी वार, बोले- BJP में पद मिल सकता है, सम्मान नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर सियासत गरमा गई है।…

5 hours ago