Entertainment

BB17 फेम आयशा खान का अल्टीमेटम! ‘चीप औरत’ कहने वाले ट्रोलर की लगाई क्लास

‘बिग बॉस 17’ से लाइमलाइट में आईं एक्ट्रेस आयशा खान ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वो अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जीती हैं और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की बतमीज़ी को बर्दाश्त नहीं करेंगी. अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के प्रमोशन के दौरान, एक ट्रोल ने उनके एक बॉडी पार्ट पर वल्गर कमेंट कर उन्हें “चीप औरत” कहकर आयशा की इंसल्ट करने की कोशिश की.

मगर, आयशा खान चुप रहने वालों में से नहीं हैं. उन्होंने पूरी कॉन्फिडेंस के साथ ऐसा मुँहतोड़ जवाब दिया कि ट्रोलर की बोलती बंद हो गई. फिल्म प्रमोशन से जुड़ा वीडियो शेयर करने के बाद, एक यूजर ने कमेंट किया ‘इसे तो बस बॉडी पार्ट दिखाने के लिए रखा है. चीप औरत है ये’. ये टिप्पणी सीधे तौर पर आयशा की पहचान और गरिमा पर हमला थी.

‘सैसी क्वीन’ का बेजोड़ पलटवार

ट्रोलर के इस घटिया कमेंट को देखकर आयशा खान तिलमिलाई नहीं, बल्कि आयशा ने पेशेंट्ली और शानदार हाज़िर-जवाबी से काम लिया. आयशा ने ट्रोलर को जवाब देते हुए कहा की:
‘देखिए, मैं इसे हर जगह साथ लेकर जाती हूं’ इसे दुर्भाग्य कहिए या सौभाग्य, लेकिन ये मेरे शरीर का ही एक हिस्सा है. और हाँ, मैंने इसे अभी तक ‘डिस्मैन्टल’ करना नहीं सीखा है.

ये बेबाक और ‘सैसी’ रिएक्शन तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैंस आयशा के आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने ये साबित कर दिया कि ऑनलाइन नफरत फैलाने वालों को उन्हीं की भाषा में, लेकिन समझदारी से जवाब दिया जा सकता है.

‘ओवरएक्टिंग’ के आलोचक को भी दिया जवाब
एक अन्य यूजर ने जब आयशा पर ‘हर जगह ओवरएक्टिंग’ करने का आरोप लगाया, तो उन्होंने सीधे कहा: ‘तो फिर आप हर जगह मत आइए’.

‘बिग बॉस 17’ से मिली पहचान के बाद, आयशा अपनी अगली बड़ी फिल्म रिलीज़ ‘किस किसको प्यार करूं 2’ (कपिल शर्मा के साथ) के लिए पूरी तरह तैयार हैं

news desk

Recent Posts

अब बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म! 9070mAh की बाहुबली बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ आया Redmi K100 Pro Max

स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के…

3 hours ago

यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा

लखनऊ । यूपी के उत्सव यानि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगाज़ में अब महज…

4 hours ago

मुंबई के घाटकोपर में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बीच भूस्खलन से मची तबाही, 7 ने गंवाई जान और 7 से ज्यादा हुए घायल

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जारी भारी बारिश ने एक बार फिर जनजीवन…

4 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई, खुदरा दर बढ़कर 4.45% पहुंची; अदरक-लहसुन के दामों में भारी उछाल

देश में महंगाई की मार से आम जनता का बजट एक बार फिर डगमगा गया…

4 hours ago

खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई; टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता रद्द, IOA संभालेगा कमान

भारतीय खेल जगत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय…

4 hours ago