Trending News

महिंदर कौर के केस में कंगना रनौत को बठिंडा कोर्ट का अल्टीमेटम, कौर ने कहा “उनकी चोटी खींच के लाएंगे”

किसान आंदोलन के दौरान एक बुजुर्ग महिला किसान, महिंदर कौर, पर टिप्पणी करना बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के लिए भारी पड़ता जा रहा है। बठिंडा की एक अदालत ने कंगना की उस मांग को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए पेश होने की बात कही थी और अब कोर्ट ने उन्हें 15 जनवरी को खुद कोर्ट में हाजिर होने का आखिरी अल्टीमेटम दिया है।

80 साल की महिंदर कौर ने मीडिया से बात करते हुए गुस्से में कहा कि अगर कंगना इस बार भी नहीं आईं, तो उन्हें ‘जुंडियां तों फड़ के लावांगे’ मतलब बालों से पकड़कर कोर्ट में लेके आएँगे| उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। जिसपे कंगना ने सुरक्षा का हवाला दिया था, जिस पर महिंदर कौर ने तंज कसा कि किसानों के पास इतना फालतू समय नहीं है कि वे उन्हें नुकसान पहुँचाएं।
जिसके बाद कंगना के बार-बार कोर्ट न आने की वजह से अब उन पर विदेश जाने की पाबंदी लगाने की मांग भी उठ रही है। और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी कंगना को राहत देने से मना कर दिया था और कहा था कि उन्होंने एक बुजुर्ग महिला के सम्मान को ठेस पहुँचाया है।

विवाद क्या था?
साल 2020 में कंगना ने महिंदर कौर की फोटो शेयर कर उन्हें शाहीन बाग वाली ‘दादी’ बताया था और कहा था कि ऐसी महिलाएं 100-100 रुपये लेकर विरोध प्रदर्शन में आती हैं। इसी बात से नाराज होकर महिंदर कौर ने मानहानि का केस कंगना के खिलाफ दर्ज कराया था।

अब आगे क्या होगा?
अगर कंगना 15 जनवरी को बठिंडा कोर्ट में पेश नहीं होती हैं, तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी हो सकता है, जिसका मतलब है कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

15 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

15 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

16 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

18 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

21 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

21 hours ago