Trending News

बहराइच: सनकी किसान ने दो मासूमों की हत्या के बाद खुद, पत्नी और बेटियों संग घर में लगाई आग, गांव में पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र को सदमे और भय में डाल दिया है. रामगंज थाना क्षेत्र के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में बुधवार सुबह एक ही परिवार के छह लोगों की मौत ने सभी को झकझोर के रख दिया.
जानकारी के अनुसार, विजय कुमार ने खेत में लहसुन की रोपाई को लेकर दो किशोरों को बुलाया था. बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय सूरज यादव (पुत्र लच्छी राम) और 13 वर्षीय सनी वर्मा (पुत्र ओमप्रकाश) ने काम करने से इनकार किया. इससे गुस्से में आए विजय ने गड़ासे से दोनों किशोरों की मौके पर ही हत्या कर दी.

हत्या के बाद खुद को और परिवार को घर में लगाई आग

हत्या के बाद वारदात ने और भयावह रूप ले लिया। संभवतः पछतावे या मानसिक उन्माद में विजय ने अपने घर के कमरे में खुद को पत्नी और दो बेटियों के साथ बंद कर लिया और घर में आग लगा दी. लपटों में जलकर विजय, उसकी पत्नी और दोनों बेटियों की मौत हो गई. घर में बंधे चार मवेशियों की भी झुलसकर जान चली गई.
ग्रामीणों ने घर से उठती आग और चीखें सुनकर भागकर मौके पर पहुंचा, जहां आंगन में खून से लथपथ दोनों किशोरों के क्षत-विक्षत शव पड़े मिले. अंदर जल चुकी लाशों ने भी रौंगटे खड़े कर देने वाला माहौल बना दिया.
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. गांव में मातम और दहशत का माहौल है—लोग घटना का ज़िक्र करते हुए भी सहम जा रहे हैं.

news desk

Recent Posts

पेंटागन के डेटाबेस में बड़ा साइबर हमला: 30 लाख से ज्यादा लोगों का संवेदनशील डेटा लीक, अमेरिकी सुरक्षा पर उठे सवाल

अमेरिकी रक्षा विभाग के डिफेंस मैनपावर डेटा सेंटर (DMDC) में एक गंभीर साइबर सेंधमारी का…

51 minutes ago

ChatGPT पर बढ़ा सुरक्षा का सवाल: फ्लोरिडा ने OpenAI के नए AI मॉडल पर रोक की मांग की, GPT-6.1 Astra की रिलीज भी सुरक्षा जांच में फंसी

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से बढ़ती क्षमताओं के बीच अब सवाल…

52 minutes ago

ग्लैमर की दुनिया से सोशल मीडिया तक पहचान, निधि तिवारी की मौत से उठे कई सवाल

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’…

2 hours ago

“शायद मेरी शादी नहीं होगी…” जानिए क्यों सिंगल मदर बनने जा रही थीं बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस?

चमकती दुनिया के पीछे छिपे राज और जिंदगी के वह पन्ने, जो लाइमलाइट से दूर…

2 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर घमासान तेज, आज CWC में कांग्रेस तय करेगी अगली रणनीति; SIR पर भी बढ़ा विवाद

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण…

2 hours ago