Trending News

अयोध्या:  राम मंदिर की सुरक्षा में चूक? सीता रसोई के पास नमाज की कोशिश, कश्मीरी व्यक्ति हिरासत में,पूछताछ जारी

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शनिवार सुबह एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया। एक कश्मीरी व्यक्ति को मंदिर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में, सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया।

सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ने राम मंदिर के गेट D1 से प्रवेश किया और दर्शन के बाद सीता रसोई के निकट क्षेत्र में नमाज अदा करने की तैयारी की। जब सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका, तो उसने कथित तौर पर धार्मिक नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में लिया और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

व्यक्ति की पहचान जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के निवासी 55 वर्षीय अब्दुल अहमद शेख के रूप में हुई है। उसके पास से आधार कार्ड बरामद हुआ है। उसके बैग से काजू-किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स मिलने की बात कही गई है। पूछताछ में उसने अजमेर जाने का दावा किया है, लेकिन जांच एजेंसियां उसकी मंशा, अयोध्या आने के कारण और किसी अन्य की संलिप्तता की गहन जांच कर रही हैं।

घटना के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। राम मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब मकर संक्रांति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने वाले हैं, जिसके लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के बाद आसपास कश्मीरी शॉल बेचने वाले कुछ व्यक्तियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जांच जारी है।

news desk

Recent Posts

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित…

2 minutes ago

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया,…

9 minutes ago

‘पहले ठीक था आकाश, शादी के बाद हुईं गलतियां’, चौथी बार वापसी पर मायावती ने बताई वजह

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में…

11 minutes ago

‘आपका चुनाव चिह्न साइकिल है…’, समर्थक ने सुनाया सपना तो ठहाका मारकर हंसे बृजभूषण; मुंह से निकला- ‘भक्क’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और राजनीतिक हलचल अभी से…

17 minutes ago

6 दोस्त बाढ़ के पानी में डूबे, 5 को बचाया गया लेकिन नहीं बची विमल की जान; लखनऊ में गोमती के उफान ने मचाई तबाही

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गोमती…

25 minutes ago

पहले शराब पिलाई, फिर जंगल में ले जाकर कीचड़ में दबा दिया मुंह; पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ऐसे रची पति के कत्ल की साजिश

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पति की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज…

27 minutes ago