आवेज दरबार और नगमा मिराजकर एक समय सोशल मीडिया के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते थे। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे और बिग बॉस के दौरान भी दोनों को लेकर खूब चर्चा हुई थी। लेकिन अब इन दोनों के रिश्ते को लेकर नए सवाल उठने लगे हैं।
बर्थडे पार्टी में नगमा की गैरमौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
हाल ही में आवेज दरबार ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जिसमें टीवी और एंटरटेनमेंट जगत के कई चेहरे नजर आए। पार्टी में बिग बॉस 19 से जुड़े कई कंटेस्टेंट और दूसरे सेलिब्रिटी भी शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान इस बात ने खींचा कि उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर कहीं दिखाई नहीं दीं। नगमा की गैरमौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई है वही ब्रेकअप को लेकर भी बातें बन रही हैं।

आवेज के जवाब ने बढ़ाई उत्सुकता
अब इन खबरों के बीच आवेज दरबार ने भी पहली बार इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या नगमा ने उनके जन्मदिन पर कोई खास गिफ्ट दिया, तो उन्होंने सीधा जवाब देने के बजाय कहा कि इस बारे में वह प्यार से बैठकर बात करेंगे, क्योंकि बहुत सी बातें हैं जो वह बाद में बताएंगे। आवेज के इस जवाब ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी। इसके बाद जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सब ऊपरवाले की मर्जी पर है। उन्होंने कहा कि जब सही समय होगा तब सब हो जाएगा, लेकिन फिलहाल वह इस बारे में कुछ कहना नहीं चाहते।

अब फैंस को दोनों के बयान का इंतजार
आवेज का यह जवाब सुनने के बाद लोगों को लग रहा है कि दोनों के रिश्ते में कुछ बदलाव जरूर आया है। हालांकि अभी तक नगमा मिराजकर की ओर से इन खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि आवेज दरबार ने नेशनल टीवी पर नगमा को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस समय सलमान खान ने भी उनसे शादी की प्लानिंग को लेकर सवाल किया था, जिस पर आवेज ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था। अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुलकर क्या कहते हैं।