Trending News

Avengers Doomsday Teaser: डॉ. डूम की एंट्री ने हिला दी मार्वल की दुनिया! हर फ्रेम में है रोमांच!

मार्वल फैंस का लंबा इंतज़ार आखिरकार खत्म हुआ! मार्वल स्टूडियोज ने ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला टीज़र ड्रॉप कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दी है। महज़ 90 सेकंड के इस रोमांचक वीडियो ने ये साफ कर दिया है कि MCU अपने सबसे सुनहरे और पावरफुल दौर में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

स्टीव रोजर्स: सोल्जर से सुपर-डैड तक का सफ़र
टीज़र की ओपनिंग एक शांत फार्महाउस के शॉट से होती है, जहाँ हम पुराने स्टीव रोजर्स (क्रिस इवांस) को स्वैग में मोटरसाइकिल चलाते हुए देखते हैं। लेकिन असली ‘गेम-चेंजर’ मोमेंट तब आता है, जब कैमरा उनकी वेडिंग रिंग पर ज़ूम करता है। और बस अगले ही पल, स्टीव एक नन्हे से बेबी को गोद में लिए नज़र आते हैं।

फैंस का अंदाज़ा है कि ये वही टाइमलाइन है, जहाँ स्टीव अपनी लाइफ पेगी कार्टर के साथ बिताने के लिए रुक गए थे। लेकिन, जैसे ही उनकी नज़र अपने पुराने आइकॉनिक नीले हेलमेट और सूट पर पड़ती है, ये साफ हो जाता है कि उनका ‘रिटायरमेंट प्लान’ अब खत्म हो चुका है। कैप्टन अब एक बार फिर एक्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं!

अब तक का सबसे बड़ा विलेन ट्विस्ट!
एक तरफ स्टीव की वापसी ने फैंस को इमोशनल कर दिया है, तो दूसरी तरफ रॉबर्ट डाउनी जूनियर की विलेन के तौर पर एंट्री ने सबके होश उड़ा दिए हैं। इस बार वो ‘आयरन मैन’ बनकर नहीं, बल्कि मल्टीवर्स के सबसे बड़े विलेन ‘डॉक्टर डूम’ के अवतार में तबाही मचाने आ रहे हैं। टीज़र देखकर साफ लग रहा है कि शायद स्टीव ने टाइमलाइन के साथ जो छेड़छाड़ की है, वही इस ‘डूम्सडे’ (कयामत) की असली वजह बनने वाली है।

जैसे ही स्क्रीन पर ‘स्टीव रोजर्स विल रिटर्न’ फ्लैश हुआ, फैंस का ‘एक्साइटमेंट’ सातवें आसमान पर है! इस बार का सबसे बड़ा ट्विस्ट स्टीव बेबी है, जिसे लेकर इंटरनेट पर थ्योरीज़ की बाढ़ आ गई है कि क्या ये अगला सुपरहीरो होगा? और रूसो ब्रदर्स की वापसी मतलब, एक्शन और इमोशन का डबल डोज़ पक्का है।

सोशल मीडिया पर हलचल
टीज़र आते ही ‘एक्स’ और इंस्टाग्राम पर #AvengersDoomsday और #SteveRogers ट्रेंड करने लगा है। एक फैंस ने लिखा, मार्वल का ‘ओरिजिनल’ अवतार वापस आ गया है! वहीं दूसरे का कहना है, ‘आरडीजे बनाम क्रिस इवांस… अब पुरानी दोस्ती दुश्मनी में बदलने वाली है!’

news desk

Recent Posts

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…

54 minutes ago

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…

2 hours ago

दिवाली मिलन के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2029 की तैयारी और ‘वोट चोरी’ पर मंथन के संकेत

राहुल गांधी के आवास पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता, डीके शिवकुमार से अशोक गहलोत…

3 hours ago

Paraguay Political Crisis: बैंक डूबा, 30 लाख लोगों की बचत फंसी, अपनी ही पार्टी ने गिराई राष्ट्रपति की सरकार

पैराग्वे में यूएनो बैंक संकट ने राजनीतिक भूचाल ला दिया। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को महाभियोग…

3 hours ago

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

21 hours ago