Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: पटना में कांग्रेस मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का हमला, कांग्रेस ने क्यों कहा – इन्ही के एजेंट हमारी सभा…!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > पटना में कांग्रेस मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का हमला, कांग्रेस ने क्यों कहा – इन्ही के एजेंट हमारी सभा…!
Latest NewsTrending Newsसियासी

पटना में कांग्रेस मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का हमला, कांग्रेस ने क्यों कहा – इन्ही के एजेंट हमारी सभा…!

news desk
Last updated: August 29, 2025 3:47 pm
news desk
Share
कांग्रेस मुख्यालय पर हमला
कांग्रेस मुख्यालय पर हमला
SHARE

पटना: चुनावी गहमागहमी के बीच शुक्रवार को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला. पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय ‘सदाकत आश्रम’ पर धावा बोल दिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजने लगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि ‘मारो और तोड़ो, जितना मारना -तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे’

मामला तब शुरू हुआ जब मंत्री नितिन नवीन की अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ता, कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता गेट तोड़कर अंदर घुस गए और लाठियां बरसानी शुरू कर दीं. उन्होनें वहां खड़ी गाड़ियों पर लाठियां बरसाईं और जमकर तोड़-फोड़ की. कांग्रेसी नेताओं ने मीडिया को बताया कि इस हिंसक झड़प में कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए. एक का सिर भी फट गया है. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ये सबकुछ पुलिस की मौजदूगी में हुआ. हालांकि बाद में पटना पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को मौके से हटाया और स्थिति पर काबू पाया.

क्या था मामला ?

बीते 27 अगस्त को दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली के बाद मंच पर पहुंचे लोगों में से एक शख़्स ने पीएम मोदी खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसी के विरोध में शुक्रवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कांग्रेस मुख्यालय पर धावा बोला था. हालांकि इस मामले का मुख्य आरोपी मोहम्मद रिजवी को दरभंगा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

इस मामले में कई कांग्रेस नेताओं ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘इन्हीं के एजेंट हमारी सभा में घुस कर ग़लत नारे लगाते हैं और फिर यही लोग इसे मुद्दा बनाते हैं, ताकि वोटर अधिकार यात्रा से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके.’

पहले भी टूट चुकी हैं शब्दों की मर्यादाएं

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब राजनीति में शब्दों की मर्यादाएं टूटी हों. इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की एक जनसभा के दौरान बीजेपी नेता सतपाल सिंह सत्ती, जो कि उस समय हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे, राहुल गांधी के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया था.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Bihar, #BiharElection, #BiharNews, #BiharPolitics, #BJP, #BreakingNews, #Congress, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #PoliticalNews, #RahulGandhi
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मराठा आंदोलन मुंबई में गूंजी मराठा आरक्षण की मांग. आरक्षण के पीछे की क्या है इनसाइड स्टोरी?
Next Article कालीन नगरी में मायूसी टैरिफ की मार से ‘कालीन नगरी’ में छाई मायूसी, लाखों कारीगरों के रोजगार पर संकट!

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को मिल रही है। उप मुख्यमंत्री…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते हुए टेनिस दिग्गज Leander Paes…

2 Min Read
Trending Newsक्राइम

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब चैत्र…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?