Latest News

क्या असम सरकार एक फैक्ट्री के लिए अदाणी ग्रुप को पूरा जिला दे रही है? सुनवाई के दौरान क्यों भड़के जज?

हाल में असम सरकार के अदाणी ग्रुप को सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए क्षेत्र की 3000 बीघा जमीन देने के फैसले से सियासत गरमा गई है. हालांकि पहले भी विपक्ष बीजेपी सरकार पर अदाणी ग्रुप को लेकर आरोप लगाता रहा है, लेकिन सीमेंट फैक्ट्री को जमीन देने का मामला तूल पकड़ रहा है.

जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अस्मिता का सवाल

जमीन देने का मामले को लेकर स्थानीय आदिवासी व जनजातीय समुदायों में भी नाराजगी दिख रही है. उनका आरोप है कि जमीन देने से पहले स्थानीय लोगों से कोई सहमति नहीं ली गई और जमीन अदाणी ग्रुप को स्थानांतरित दी गई.

असम के आदिवासी संगठनों का कहना है कि सरकार का यह फैसला संविधान की छठी अनुसूची व आदिवासी अधिकारों का उल्लंघन करता है. जमीन स्थानान्तरण के इस फैसले से हजारों परिवार विस्थापित होने के लिए मजबूर होंगे. आदिवासी संगठन इस तरह जमीन प्राइवेट कंपनियों के हाथों में सौंपने के निर्णय को सीधे तौर पर आदिवासियों के अधिकारों और आजीविका पर हमला के रूप में देख रहे हैं.

‘क्या मजाक है? आप पूरा जिला दे रहे हैं?’- हाईकोर्ट

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो गुवाहाटी हाईकोर्ट का है, और इस मामले से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि मामले की सुनवाई के दौरान पीठासीन न्यायाधीश जमीन का एरिया सुनकर चौंक उठे और कहने लगे ‘क्या मजाक है? आप पूरा जिला दे रहे हैं?’

विपक्ष का हमला

विपक्ष ने हिमंत बिस्वा सरमा की बीजेपी सरकार पर सिर्फ कॉर्पोरेट के हितों का विशेष लाभ देने का आरोप लगाया. है. उनका कहना है कि सरकार को आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह अलवर ने एक्स पर लिखा कि ‘ भ्रष्टाचार और कॉर्पोरेट असम पर शासन कर रहा है. हिमंत बिस्वा सरमा की बीजेपी असम की भूमि अडाणी को उपहार में दे रही है और लोगों को धोखा दे रही है. असम को लूटना बंद करो, हिमंत.’

असम में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है. ऐसे में साफ दिख रहा है कि विपक्ष इस मामले को मुद्दा बनाएंगा.

news desk

Recent Posts

अब रोबोट ही बनाएंगे रोबोट! चीन की इस फैक्ट्री में हर 10 मिनट में तैयार हो रहा एक ह्यूमनॉइड

बीजिंग: चीन ने रोबोटिक्स और ऑटोमेशन की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाया है.…

1 hour ago

क्या आपके घर के सामने भी लगा है पपीते का पेड़? वास्तु के हिसाब से कहीं गलत दिशा में तो नहीं, जानें किस ओर लगाने से आती है सुख-समृद्धि

नई दिल्ली: घर में पेड़-पौधे लगाना न सिर्फ हरियाली बढ़ाता है, बल्कि वास्तु शास्त्र में…

2 hours ago

नेपोटिज्म के बीच आलिया का चौंकाने वाला दांव! चार नए चेहरों को लॉन्च कर ओटीटी पर ला रहीं रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म

बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस के बीच अक्सर स्थापित सितारों पर सवाल उठते हैं, लेकिन…

2 hours ago

राधा रानी को किसने और क्यों दिया था श्रीकृष्ण से 100 साल के वियोग का श्राप? जानिए क्या है इसके पीछे की पूरी कथा

मथुरा: राधा अष्टमी के अवसर पर राधा रानी की पूजा-अर्चना के साथ उनसे जुड़ी पौराणिक…

2 hours ago