Entertainment

आसिम ने आरोपों को बताया झूठा, हिमांशी ने कहा- ‘मेरे पास हैं सबूत’

हाल ही में बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपने धर्म-परिवर्तन से जुड़ी बातें शेयर की थीं। इसके बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज ने हिमांशी के बयानों पर पलटवार किया है। 23 अगस्त को आसिम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए हिमांशी के आरोपों को झूठा बताया। अब दोनों के बीच सोशल मीडिया पर चल रही यह बयानबाजी चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या कहा आसिम ने अपनी स्टोरी के जरिए

हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में दावा किया था कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन पर धर्म-परिवर्तन के लिए दबाव बनाया था। इसके जवाब में आसिम रियाज ने एक लंबी पोस्ट के जरिए इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी धर्म बदलने की बात नहीं की। साथ ही आसिम ने आरोप लगाया कि हिमांशी के दावे अटेंशन पाने की कोशिश हैं।

आसिम ने अपने पोस्ट में पारस छाबड़ा पर भी निशाना साधा और उन्हें ‘सुअर जैसे पेट वाला आदमी’ कहा। वहीं, हिमांशी का नाम लिए बिना उन्होंने दावा किया कि उनसे मिलने से पहले वह कैसी थीं, यह सभी जानते हैं और मुलाकात के बाद ही उन्होंने फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया।

आसिम के बयान पर हिमांशी ने दिया पलटवार

23 अगस्त को आसिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए हिमांशी पर झूठे आरोप लगाने का इल्जाम लगाया था। इसके बाद 24 अगस्त को हिमांशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाब दिया। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन की बात नहीं कही थी। साथ ही उन्होंने धर्म परिवर्तन से जुड़े तथ्य, सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्डिंग और कथित हिंसा के सबूत सामने रखने की बात कही।

हिमांशी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी, बिग बॉस के अनुभव, आध्यात्मिक यात्रा और सेहत से जुड़ी बातों को ईमानदारी और सम्मान के साथ साझा किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के लिए अपनी निजी जिंदगी का इस्तेमाल नहीं किया।

हिमांशी ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि जबरदस्ती धर्म परिवर्तन हुआ था। उनके मुताबिक, यह बात लोगों और मीडिया ने अपने हिसाब से बनाई। उन्होंने कहा कि जब उनकी सेहत का मजाक बनाया जाता है और उनकी परेशानियों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो अब उन्हें अपनी सीमाएं तय करनी होंगी।

“सबूत पेश करने के लिए तैयार हूँ”- हिमांशी खुराना

हिमांशी ने कहा कि अगर सबूतों की बात हो रही है, तो वह धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के तथ्य और सबूत शेयर करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया।

हिमांशी ने 27 नवंबर 2023 की सुबह की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने साथ हुई कथित हिंसा के सबूत भी सामने रख सकती हैं। बिना नाम लिए उन्होंने आसिम पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उनकी इमेज बचाने के लिए अब हर बात नहीं छिपाएंगी।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की जाएगी, तो वह भी चुप नहीं रहेंगी। हिमांशी ने आरोप लगाया कि अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने आसिम की हरकतों को छिपाया, लेकिन अब वह ऐसा नहीं करेंगी।

हिमांशी ने कहा कि विवाद के दौरान उन्होंने अपनी गरिमा बनाए रखी और दूसरों को सम्मान दिया। बदले में वह भी सम्मान चाहती हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें सम्मान नहीं मिलेगा, तो अब उनके पास चुप रहने की कोई वजह नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बात सबूतों की होगी, तो वह पूरी सच्चाई, तथ्यों और जवाबदेही के साथ सामने रखेंगी।

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच आरोप-प्रत्यारोप का यह सिलसिला फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। जहां आसिम ने हिमांशी के दावों को खारिज किया है, वहीं हिमांशी ने सबूत सामने रखने की बात कही है। अब देखना होगा कि इस विवाद में आगे कौन-से नए दावे या सबूत सामने आते हैं।

news desk

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो पर पाबंदियों को लेकर SC की टिप्पणी, कहा-‘आप सब कुछ नहीं रोक सकते’

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली…

13 minutes ago

मुख्य चयनकर्ता डॉ. आरपी सिंह के कार्यकाल में भारतीय हॉकी ने हासिल की नई ऊंचाइयां

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य चयनकर्ता और उत्तर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह…

39 minutes ago

रंगभेद के खिलाफ अदालत में लड़ीं लड़ाई, अब शांति के नोबेल से सम्मानित; जानिए कौन हैं नावी पिल्लई

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ कानूनी लड़ाई से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर मानवाधिकारों की…

1 hour ago

एशियन गेम्स गोल्ड के बाद इनामी राशि की चर्चा: वॉशिंगटन सुंदर को 75 लाख, विप्रज निगम को 3 करोड़

नई दिल्ली | एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीमों की स्वर्णिम सफलता के बाद…

1 hour ago

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’? योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पास

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का नाम…

4 hours ago

Samsung का सबसे बड़ा सीक्रेट प्लान लीक! Galaxy S27 सीरीज में आ रहे हैं 4 खतरनाक मॉडल, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

जब भी टेक जगत के बादशाह सैमसंग का नाम आता है, तो तकनीक प्रेमियों की…

5 hours ago