Trending News

अरुणाचल में दो आत्महत्याओं से मचा भूचाल! IAS तालो पोटोम पर यौन शोषण और ब्लैकमेल के संगीन आरोप, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

इटानगर: अरुणाचल प्रदेश में दो अलग-अलग आत्महत्याओं के मामले ने राज्य और केंद्र दोनों जगह हलचल मचा दी है. दोनों मामलों में मुख्य आरोपी दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी सचिव और अरुणाचल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तालो पोटोम को ठहराया गया है. पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है और वह फिलहाल फरार हैं.

19 साल के युवक ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

23 अक्टूबर को नीरूजी इलाके में 19 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने सुसाइड नोट में तालो पोटोम पर गंभीर आरोप लगाए. युवक ने लिखा, “अगर मुझे इस पद पर नियुक्त नहीं किया जाता तो मैं कभी आत्महत्या नहीं करता. मैंने जो कुछ भी किया, उनकी वजह से किया. मेरे पास जीने का कोई रास्ता नहीं बचा था” पीड़ित के परिवार का दावा है कि तालो पोटोम ने न केवल उनका यौन उत्पीड़न किया बल्कि जानबूझकर उन्हें एचआईवी पॉजिटिव करवाया और फिर ब्लैकमेल किया. परिवार ने साफ कह दिया है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, वो शव को स्वीकार नहीं करेंगे. युवक के पिता ने नीरूजी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है.

इंजीनियर ने भी मारी खुद को गोली

दूसरे मामले में अरुणाचल प्रदेश के रूरल वर्क्स डिपार्टमेंट के एक इंजीनियर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उनके सुसाइड नोट में भी एचआईवी पॉजिटिव होने की बात लिखी गई थी. पुलिस का मानना है कि दोनों मामले आपस में जुड़े हो सकते हैं. इंजीनियर के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है. अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया, “हम IAS तालो पोटोम को तलाश रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के बाद उनका भी एचआईवी टेस्ट करवाया जाएगा” पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पोटोम दिल्ली में पीडब्ल्यूडी सचिव के पद पर तैनात हैं, लेकिन वर्तमान में वो फरार हैं और उनका कोई पता नहीं चल रहा है.

परिवार का गुस्सा, सवाल प्रशासन पर

पीड़ित 19 साल के युवक के परिजनों ने कहा, “हमारा बेटा जिंदा होता अगर ये अधिकारी नहीं होते. सत्ता के नशे में उन्होंने हमारे बच्चे की जिंदगी बर्बाद कर दी” परिवार ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है.

news desk

Recent Posts

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…

9 hours ago

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…

11 hours ago

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…

12 hours ago

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

12 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप : मैच टाई… फिर सुपर ओवर… फिर दूसरा सुपर ओवर ! और आखिर में किस्मत से हारा अफगानिस्तान

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…

13 hours ago

अब विदेशी AI पर निर्भरता कम होगी: Sarvam Vision और Bulbul v3 के साथ ‘Sovereign AI’ की दिशा में भारत की बड़ी छलांग

भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी…

13 hours ago