Trending News

प्रयागराज में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार, दोनों क्रू मेंबर सुरक्षित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सेना का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह विमान विद्यावाहिनी स्कूल के पास स्थित एक तालाब में गिरा है। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एयरक्राफ्ट में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि हादसे की असली वजह को लेकर शुरुआती जांच जारी है।

जिस तालाब में विमान गिरा, वहां चारों ओर घनी जलकुंभी फैली हुई है, जिससे राहत और बचाव कार्य में परेशानी आई। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

सेना का बयान

सेना की ओर से बताया गया है कि यह एयरफोर्स का माइक्रोलाइट ट्रेनी एयरक्राफ्ट था। तकनीकी खराबी के कारण इंजन फेल हो गया, जिसके चलते विमान हवा में कुछ देर तक चक्कर काटता रहा और फिर तालाब में गिर पड़ा। विमान में दो क्रू मेंबर सवार थे और दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

news desk

Recent Posts

खुशखबरी के बाद पहली बार लाइमलाइट में आए दीपिका-रणवीर, बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर!

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर, बॉलीवुड के पावर…

4 hours ago

Pakistan Blast: कोहाट में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 15 की मौत; 25 घायल अस्पताल पहुंचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…

6 hours ago

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…

6 hours ago

TMC Name Symbol Row: TMC की पहचान पर अंतरिम रोक, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी तो ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…

7 hours ago