Trending News

अनन्या-लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ ने वीकेंड पर काटा गदर! पर क्या मंडे की अग्निपरीक्षा झेल पाएगी करण जौहर की फिल्म?

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में बनी अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ (Chand Mera Dil) ने आखिरकार अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है और दिलचस्प बात ये है कि फिल्म ने बिना किसी बड़े प्रमोशन और हाई-वोल्टेज मार्केटिंग के भी बॉक्स ऑफिस पर decent पकड़ बना ली। शुरुआत भले ही स्लो रही हो, लेकिन शनिवार और रविवार को ऑडियंस रिस्पॉन्स में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली, जिसने मेकर्स को थोड़ी राहत दी।

ट्रेंड्स का क्या कहना है

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रविवार को अब तक की सबसे बड़ी छलांग लगाई है। सन्डे को फिल्म ने कुल 4–4.35 करोड़ रुपए कि कमाई की है, 3 दिनों का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 10.75–11.10 करोड़ रुपए है और वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग 14.73 करोड़ रुपए

क्रिटिक्स से इस फिल्म को मिक्स्ड रिव्युज मिलने के बावजूद फिल्म की सन्डे ग्रोथ करीब 15-16% रही,  इस वीकेंड कलेक्शन ने दोनों लीड स्टार्स के लिए अलग-अलग कहानी लिख दी है।

फिल्म के लीड एक्टर लक्ष्य लालवानी के लिए ये फिल्म बड़ी जीत मानी जा रही है क्योंकि इसका शुरुआती वीकेंड उनकी पिछली फिल्म Kill के पूरे पहले हफ्ते की कमाई के बराबर पहुंच गया है। यानी करियर ग्रोथ साफ दिखाई दे रही है।

वहीं लीड एक्ट्रेस अनन्या पाण्डेय के लिए मामला थोड़ा ट्रिकी है। ये उनके करियर का सबसे लो ओपनिंग वीकेंड माना जा रहा है।

IMDb पर मिली स्ट्रोंग रेटिंग

फिल्म के सामने कम्पटीशन भी आसान नहीं था। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला “पति पत्नी और वो दो”, “राजा शिवाजी” और “दृश्यम 3” जैसी फिल्मों से था। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वही IMDb पर फिल्म को 8.5 की रेटिंग और पॉजिटिव ऑडियंस रिएक्शन फिल्म के लिए बोनस साबित हो सकते हैं।

news desk

Recent Posts

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’? योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पास

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का नाम…

1 hour ago

Samsung का सबसे बड़ा सीक्रेट प्लान लीक! Galaxy S27 सीरीज में आ रहे हैं 4 खतरनाक मॉडल, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

जब भी टेक जगत के बादशाह सैमसंग का नाम आता है, तो तकनीक प्रेमियों की…

3 hours ago

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन का रेल यातायात पर बड़ा असर, राजधानी समेत कई ट्रेनें शुरुआती स्टेशनों से रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर…

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर लग सकता है ताला! जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सुरक्षा अलर्ट, DMRC लेगा अंतिम फैसला

10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क, 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद…

3 hours ago

लखनऊ: त्योहारों की सुरक्षा पर आज CM योगी की अहम बैठक, सभी जिलों के अफसरों को निर्देश

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर…

3 hours ago

‘मेरे साथ सोना पड़ेगा…’, साउथ के बूढ़े डायरेक्टर की घिनौनी डिमांड सुनकर सहम गई थीं एक्ट्रेस और फिर

मनोरंजन जगत में कास्टिंग काउच को लेकर अक्सर चौंकाने वाले खुलासे सामने आते रहते हैं।…

3 hours ago