नई दिल्ली। नीट (NEET) पेपर लीक विवाद और उच्च शिक्षा क्षेत्र में जारी उथल-पुथल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने देर रात आदेश जारी करते हुए सीनियर ब्यूरोक्रेट दीप्ति गौड़ मुखर्जी को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) का नया सचिव नियुक्त किया है। वह इससे पहले कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थीं।
इससे पहले सरकार ने विनीत जोशी के स्थानांतरण (पंचायती राज मंत्रालय) के बाद नरेश पाल गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त करने का आदेश जारी किया था।
हालांकि, 23 जुलाई के उस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अब एसीसी (ACC) ने दीप्ति गौड़ मुखर्जी के नाम को मंजूरी दे दी है।
NEET परीक्षा प्रणाली में सुधार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली को पटरी पर लाने के लिहाज से दीप्ति मुखर्जी की यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है।
दीप्ति गौड़ मुखर्जी मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की आईएएस (IAS) अधिकारी हैं। अपने लंबे प्रशासनिक करियर में उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव रहते हुए उन्होंने कई बड़े प्रशासनिक सुधारों को लागू कराया था।
प्रशासनिक फेरबदल की इस कड़ी में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं:
नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे Harvest Moon यानी…
बलिया: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम…
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाजवाद का एक बड़ा स्तंभ ढह गया है।…
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों के बीच विपक्ष ने उन्हें…
नई दिल्ली: सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से होने वाले हादसों…
वॉशिंगटन: अमेरिका दौरे से लौटते वक्त चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…